-फंदे से लटकी थी महिला सिपाही, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच
समस्तीपुर । बिहार के समस्तीपुर पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। मृतक महिला की पहचान वंदना कुमारी (24) के रूप में हुई है। वह मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरवा गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय वंदना कुमारी पुलिस लाइन के महिला डायरेक्टर के बाथरूम में थीं। जब दूसरी महिला सिपाही बाथरूम गई तो उसने वंदना को फंदे से लटका देखा तो चौंक गई। बाथरूम का गेट अंदर से बंद नहीं था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया।
एएसपीप ने बताया कि वंदना कुमारी एससी-एसटी थाना में तैनात थीं और पुलिस लाइन में ही रहती थीं। उन्होंने बताया कि वह कुछ परेशान चल रही थीं। उसका शव बाथरूम की खिड़की में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। एएसपी ने बताया कि महिला सिपाही वंदना नहाने के लिए बाथरूम गई लेकिन नहाया नहीं। उसका मोबाइल भी बाथरूम में ही मिला। परिजनों से ही पता चल सकेगा कि महिला सिपाही के तनाव में रहने और आत्महत्या के कारणों का। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।






