घोरपरास जंगल के पास दो साईबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें थे देवघर। साइबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अंबर लकड़ा को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने की है। एसपी को सूचना मिली थी कि सारवां थाना अंतर्गत घोरपरास जंगल के पास दो संदिग्ध साईबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। इसी सूचना के आधार पर साइबर थाना के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई और छापेमारी करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों…
Author: Santal Express
विश्वविद्यालय प्रशासन के असंवेदनशील भावना से हम काफी आहत विश्वविद्यालय के कर्मी: परिमल कुंदन दुमका। झारखंड के दुमका में अवस्थित सिदो कान्ह मुर्मू विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की ओर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर के अनिश्चितकालीन तालाबंदी आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में इस विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भावनात्मक तरीके से अपनी पीड़ा का इजहार किया है। संघ ने कहा है कि एसकेएमयू झारखंड के दुमका जैसे पिछड़े इलाके में अवस्थित एकमात्र विश्वविद्यालय है।इसकी स्थापना 1992 में भागलपुर विश्वविद्यालय से अलग होकर की गयी…
झामुमो में हेमंत सोरेन जिसे चाहेंगे उसकी खुलेगी किस्मत कांग्रेस और राजद में फंसा है नामों का पेच चंदन मिश्र झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन की सरकार गुरुवार को बन गई। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन उनके साथ किसी और मंत्री ने शपथ नहीं ली। झारखंड में विधानसभा के कुल सदस्य संख्या के अनुसार मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में कुल 12 मंत्री होते हैं। सरकार गठन के अभी तक के तय फार्मूले में प्रति चार विधायक पर एक मंत्री बनाने का है। किंतु यह व्यवहार में संभव नहीं हो सकता है।…
साहिबगंज । साहिबगंज मंडरो प्रखंड क्षेत्र के दामिन भि_ा मौजा अंतर्गत स्थित पत्थर व्यवसायी संजय जायसवाल के जय माता दी स्टोन वर्क के लीज माइंस पर सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ अवैध खनन की जांच को लेकर पहुंची। इस दौरान सीबीआई की टीम ने लीज धारक संजय जयसवाल के लीज से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर माइंस क्षेत्र की मापी का मिलान किया। वहीं टीम मामले में आगे की कार्रवाई करने हेतु कई आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले गई है। बताया जाता है कि जांच के क्रम में लीज की गई 6.5 एकड़ एरिया की…
रांची । झारखंड सरकार ने सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी बनाया है। इस संबध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। वह एसीबी और सीआईडी के डीजी के भी अतरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। वहीं डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसीप्रकार देवघर जिले के झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-5 के समादेष्टा अजीत पीटर डुंगडुंग को स्थानांतरित करते हुए अगले तक देवघर का एसपी बनाया गया है।…
एक-दो दिनों के अंदर मंत्रिमंडल का विस्तार होना संभव : हेमंत सदन का विशेष सत्र 9 दिसंबर से, स्टीफन बने प्रोटेम स्पीकर खनन पर लगने वाले टैक्स के दरों में वृद्धि का निर्णय रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पहली कैबिनेट में विधानसभा के विशेष सत्र के आयोजन की स्वीकृति दे दी है। विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का विश्वास मत हासिल करेंगे। विशेष सत्र के लिए स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। इस कैबिनेट में कुल सात निर्णय लिए गए। कैबिनेट…
संताल एक्सप्रेस पाकुड़िया ( पाकुड़) । पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सिदो कान्हु चौक से महज दो सौ मीटर की दूर पर महेशपुर -पाकुड़िया मुख्य सड़क पर किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे लूटपाट के नियत से आएतीन नकाबपोश अपराधियों ने धान ,चावल के गोदाम में कुर्सी पर बैठे गोदाम के मालिक अजय कुमार भगत उम्र 48 वर्ष को लूट में असफल होने पर गोली मारकर फरार हो गया । घटना की खबर मिलते ही सड़क से गुजरनेवाले लोग वहां पहुंचे और गोली लगने से घायल अजय भगत को पाकुड़िया समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचया…
रांची । रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल गुरुवार को रांची स्थित रिम्स पहुंचे। भाजपा नेताओं ने सड़क दुर्घटना में घायल भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा से मुलाकात की। साथ ही उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं, इस दौरान पार्टी के दोनों नेताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी मंगल मुंडा के स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रपौत्र मंगल मुंडा खूंटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें 25 नवंबर को रिम्स में एडमिट किया…
रांची । झारखंड राज्य की स्थापना के 24 साल में 14 मुख्यमंत्रियों की शपथ ले चुके हैं। झारखंड में हेमंत साेरेन के चाैथीबार मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ लेने के साथ राजनीतिक रिकाॅर्ड बन गया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन राज्य के 24 वर्ष के इतिहास में अब तक चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए। उनके पिता शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। गुरुवार काे माेहराबादी मैदान पर आयाेजित शपथग्रहण समाराेह में प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार…
शिक्षिका के दाहिने बांह में गोली लगी देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक दबंग पारा शिक्षक ने प्रधान शिक्षिका को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शिक्षिका का नाम चांदनी कुमारी है जो दुमका जिला के जरमुंडी थाना इलाके के नौनीहाट घोंघाडेकचा गावं कि रहने वाली है। वह उक्त विद्यालय में पिछले 2016 से पदस्थापित हैं। शिक्षिका के दाहिने बांह में गोली लगी है। गोली मारने वाले पारा शिक्षक का नाम शैलेश यादव है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुरूमटांड गावं का रहने वाला है। गोली मारने के बाद वह…


