साहिबगंज । साहिबगंज मंडरो प्रखंड क्षेत्र के दामिन भि_ा मौजा अंतर्गत स्थित पत्थर व्यवसायी संजय जायसवाल के जय माता दी स्टोन वर्क के लीज माइंस पर सीबीआई की 6 सदस्यीय टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ अवैध खनन की जांच को लेकर पहुंची। इस दौरान सीबीआई की टीम ने लीज धारक संजय जयसवाल के लीज से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर माइंस क्षेत्र की मापी का मिलान किया। वहीं टीम मामले में आगे की कार्रवाई करने हेतु कई आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले गई है। बताया जाता है कि जांच के क्रम में लीज की गई 6.5 एकड़ एरिया की पैमाइश की गई है। वहीं आसपास के कई खदानों की भी मापी की गई है।






