संताल एक्सप्रेस साहिबगंज – रविवार को जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कचरा प्लांट निकट खुजली झरना की तलहटी में अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में भय का माहौल छा गया।वही बरामद अज्ञात शव की पूरी बॉडी किसी ज्वलनशील पदार्थ से अज्ञात अपराधियों के द्वारा जला दी गई है। जिस कारण शव की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो बरामद अज्ञात शव के बाएं पैर में एक जैसे गोली लगे हुए छेद का निशान भी है। अज्ञात शव बरामद घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बीते दो दिन…
Author: Santal Express
स्थापना दिवस पर विशेष – आधुनिक संताल को ओल्गुरु ने दिलाई विशिष्ट पहचान चंदन मिश्र संताल परगना को चार संताली सपूतों ने संतालपरगना की नाम और पहचान दिलाई है। संताल हुल के मुख्य नेता चार भाई सिदो, कान्हू,चांद और भैरव मुर्मू थे, जिन्हें झारखंड के लोग धरती के देवता या भगवान मानते हैं। इनके अलावा दो जुड़वां बहनों फूलो और झानों ने भी संताल विद्रोह में बड़ा योगदान किया था। संताल विद्रोह संताल के कृषक लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ एक विद्रोह था, जिसे संताल हुल के रूप में जाना जाता है। आधुनिक संताल को ओल्गुरु संताली कवि (कवि गुरु)…
संताल परगना 169वां स्थापना दिवस पर दो शब्द जो भी संसार के जिस कोने में वास करता है,उसकी मिट्टी हवा, पानी,अन्न आदि उसके लिए पवित्रतम वस्तुएं होती हैं। उस धरती पर वह पलता फलता और फूलता है। झारखंड की धरती पर संताल परगना की अपनी विशिष्टताएं हैं। यहां के लोग, सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक परम्पराओं के क्या कहने हैं। यहां हर समाज की सामाजिक आर्थिक धार्मिक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और विशिष्टताएं अद्भुत है। इसी प्रमंडल में राजमहल कि पहाड़ियां हैं जिसके क्षेत्र में पुरातात्विक एवं पौराणिक अवशेष बिखरे पड़े हैं जहां आदिम मानव सभ्यता के विकास के अवशेष और…
विरोधी पक्ष के लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे घर की महिलाओं को आगे कर जितलाल राय को जमकर धुना महिलाओं ने जितलाल राय को पोल से बांधकर लगाया बलात्कार करने का प्रयास करने का आरोप आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रामगढ़ दुमका मार्ग को किया तीन घंटे तक जाम रामगढ़ : शनिवार को जमीन विवाद सुलझाने रामगढ़ बाजार पहुंचे सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता जितलाल राय को भारी पड़ गया। विरोधी पक्ष के लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे घर की महिलाओं को आगे कर जितलाल राय की पिटाई कर दी। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा…
संताल परगना हर क्षेत्र में दिन प्रति दिन विकास की ओर आगे बढ़ रहा है : डॉ प्रकाश चंद्र संताल परगना का स्थापना दिवस 22 दिसंबर को मनाया जाता है. जो 1855 के संथाल हूल विद्रोह के बाद, ब्रिटिश सरकार ने 1856 में इस क्षेत्र को विशेष प्रशासनिक इकाई के रूप में स्थापित किया। झारखंड के इस क्षेत्र में संथाल जनजाति की बहुलता है। यह दिवस उनकी संस्कृति, संघर्ष और बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है.संताल परगना के इस स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर, हम सभी को गर्व हैं क्योंकि आज यह परगना अपनी अद्वितीय…
संताल परगना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों की राय विशेष संवाददाता दुमका । 30 जून 1855 के हुए ऐतिहासिक संताल हूल(क्रांति) के बाद अंग्रेजी हुकूमत ने बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण के लिए 22 दिसंबर 1855 को संताल परगना जिला की स्थापना की थी जिसका जिला मुख्यालय दुमका को बनाया गया।आज संताल परगना एक प्रमंडल है और दुमका झारखंड राज्य की उपराजधानी।आज झारखंड की राजनीति में संताल परगना का दबदबा है।पर क्या विकास के मामले में संताल परगना को उसका वाजिब हक मिला।संताल परगना दिवस पर पेश है विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे प्रमुख लोगों की राय- शिक्षा और…
नवादा । हरियाणा के गुरुग्राम से अपहरण हुई एक नाबालिग लड़की की तलाश में हरियाण के गुरुग्राम जिले के मानेसर थाना की पुलिस शनिवार को नवादा पहुंची, जहां हरियाणा पुलिस ने कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में दबिश देकर कर हरियाणा से अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। वहीं, हरियाणा की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक अपहरणकर्ता को भी धर-दबोचा है। हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा अपहरणकर्ता कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के निवासी संजय रविदास का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। फिलहाल हरियाणा की पुलिस ने हरियाणा, गुरुग्राम से अपहृत नाबालिग…
हर बच्चा अपने अभिभावकों का सबसे प्यारा और सबसे दुलारा होता हैं। अभिभावक हर हालात में अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। कभी-कभी अभिभावक कामकाजी होने की वजह से या काम की व्यस्तता की वजह से अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं। जिससे बच्चे और अभिभावक के बीच भावनात्मक रिश्ता कमजोर होने लगता हैं। इस बंधन को अटूट बनाने के लिए अभिभावकों को इन बातों पर ध्यन देना चाहिये। बच्चों के साथ समय बिताएं हर बच्चा अपने माता पिता के लिए प्यारा होता हैं। वो अपने बच्चों को खुशी देने के लिए दिन-रात मेहनत…
बच्चे का सबसे पहला विद्यालय उसका घर और सबसे पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं। शिशु शुरुआती अवस्था में अपने माता-पिता से ही सारी क्रियाएं सीखता है और अपना ज्ञान अर्जित करता है। माता-पिता न सिर्फ बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं बल्कि सही-गलत की पहचान कराते हुए बच्चों का स्वर्णिम भविष्य बनाने का भी काम करते हैं। बच्चे माता-पिता का मार्गदर्शन पाकर सभी कठिनाईयों पर विजय पाते हुए अपने सपने को साकार करते हैं। दरअसल माता-पिता के व्यवहार और क्रियाओं का उनके बच्चों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यदि घर में कुछ गलत होता है तो बच्चे गलत सीखते…
मुंबई । क्रिसमस के मौके पर यानि 25 दिसंबर को फिल्म बेबी जॉन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन प्रमुख भूमिका में है। कील्स द्वारा निर्देशित और एटली कुमार द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, फिल्म को थलापति विजय की 2016 में रिलीज हुई तमिल फिल्म थेरी का रीमेक बताया जा रहा था। इन अटकलों पर अब वरुण धवन ने खुलकर अपनी बात रखी है। वरुण धवन ने बेबी जॉन को थेरी का रीमेक बताए जाने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह फिल्म…

