Author: Santal Express

नई दिल्ली । दुनिया में कई प्रकार के कैंसर हैं, जिनका इलाज अब तक नहीं खोजा गया है। लेकिन रूस ने दावा किया है कि उसके वैज्ञानिकों ने कैंसर की वैक्सीन विकसित कर ली है। लेकिन ये दस कैंसर इतने खतरनाक हैं कि इन कैंसर से बचने का कोई चांस ही नहीं होता। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 2020 में लंग कैंसर यानी फेफड़ों के कैंसर से 18 लाख लोग मारे गए। कोलोरेक्टल कैंसर से 9.16 लाख लोग मारे गए। लिवर कैंसर से 8.30 लाख लोग मारे गए। कैंसर के सबसे सामान्य फॉर्म हैं प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर। लेकिन जरूरी नहीं…

Read More

नई दिल्ली । रक्षा मामलों की संसदीय समिति की भयावह रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2017 से 2022 के बीच वायुसेना के 34 विमान क्रैश हुए। इसमें फाइटर जेट्स, ट्रेनिंग क्राफ्ट्स और हेलिकॉप्टर्स शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्यादातर हादसे इंसानी गलती के कारण हुए है। उसके बाद तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से ये हादसे हुए। किस साल हुए कितने हादसे? सबसे ज्यादा हादसे 2018-19 और 2021-22 में हुए। ये बात बेहद चिंताजनक है। इसमें कुछ हाई-प्रोफाइल हादसे भी शामिल हैं, जिसमें से एक दिसंबर 2021 में हुआ था। इसमें एमआई-17वी 5…

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बढ़ती नजर आ रही हैं। शुरू से ही विवादों में रही दिल्ली की नई आबकारी नीति के मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मंजूरी दे दी है। ईडी ने इसी महीने के आरम्भ में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी। ईडी ने अपनी जांच-पड़ताल में कथित तौर पर आबकारी नीति को तैयार करने और उसके कार्यान्वयन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पाया था।…

Read More

ढाका । भारत की एक जेल में दो साल की सजा काटने के बाद नौ महिलाओं सहित 15 बांग्लादेशी बेनापोल चेक पोस्ट के माध्यम से स्वदेश लौट आए। उनके छह बच्चे भी साथ आए। पेट्रापोल आव्रजन पुलिस ने उन्हें कल रात करीब साढ़े 10 बजे बेनापोल आव्रजन पुलिस को सौंपा। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, गैरसरकारी संगठन राइट्स जशोरे ने सभी 15 व्यक्तियों को अपने यहां आश्रय दिया। बेनापोल आव्रजन पुलिस के प्रभारी इब्राहिम अहमद ने कहा, इन लोगों को बाद में उनके परिवारों को सौंपा जाएगा। यह लोग नरैल, खुलना और सथखिरा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों के…

Read More

शिमला । हिमाचल प्रदेश में ठंड कहर बरपा रही है। राज्य के नौ शहरों का पारा माइनस में चल रहा है। पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी हिस्सों को भी शीतलहर ने जकड़ लिया है। लाहौल-स्पीति जिला में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इस जिला के ताबो में न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। सर्दी से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी और आगामी दिनों में कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। इसके साथ ही मौसम भी करवट लेगा और बारिश व बर्फ़बारी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 23 व 24…

Read More

प्रयागराज । उप्र पुलिस के अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन कनविक्शन के तहत मेजा पुलिस की प्रभावी पैरवी की वजह से आत्महत्या मामले के आरोपित महिला और युवक को 5 वर्ष बाद न्यायालय ने 6-6 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित किया। यह जानकारी शनिवार को पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मेजा थाना क्षेत्र के कटौती नन्दा का पूरा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र संतलाल और पड़ोस में रहने वाली महिला अंजना पत्नी लल्लू के खिलाफ मृतिका के पिता की तहरीर पर 17 मार्च 2018 में धारा…

Read More

उज्जैन । आज शनिवार काे साल का सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी। उज्जैन में दिन 10 घण्टे 41 मिनिट का होगा ओर रात 13 घण्टे 19 मिनिट की होगी। इसे सायन उत्तरायण भी कहा जाता है। जीवाजी वेधशाला, उज्जैन के प्रभारी डॉ.आर.पी.गुप्त के अनुसार, शनिवार, 21 दिसम्बर को उज्जैन में सूर्योदय 7 बजकर 4 मिनट तथा सूर्यास्त 5 बजकर 45 मिनट पर होगा। अत: शनिवार को उज्जैन में दिन की अवधि 10 घन्टे 41 मिनट तथा रात की अवधि 13 घन्टे 19 मिनट की होगी। 21 दिसम्बर को सूर्य सायन मकर राशि में प्रवेश करेगा। रविवार से…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय महिला फुटबॉल टीम दो फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए मालदीव की मेजबानी करेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को उक्त घोषणा की। भारत का सामना 30 दिसंबर और 2 जनवरी को बेंगलुरु के पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में मालदीव से होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे। 13 दिसंबर को जारी नवीनतम फीफा रैंकिंग के अनुसार, भारत 69वें स्थान पर है, जबकि मालदीव 163वें स्थान पर है। ब्लू टाइग्रेसेस ने आखिरी बार अक्टूबर में सैफ महिला चैंपियनशिप में मैच खेला था, जहां वे सेमीफाइनल में नेपाल से हार गई थीं।

Read More

इस हॉलीडे वॉलमार्ट स्टोर्स पर मिलेंगे शानदार सजावट के सामान नई दिल्ली । क्रिसमस एवं छुट्टियों का मौसम नजदीक आने के साथ ही वॉलमार्ट अपने हॉलिडे कलेक्शन को पेश करते हुए बहुत उत्साहित है। इसमें भारत के आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्‍त उच्च गुणवत्ता वाले मौसमी सजावट, रोज़मर्रा एवं पार्टी के कपड़े, सहायक उपकरण और उपहार शामिल हैं। ये समान अमेरिकी वॉलमार्ट स्टोरों, सैम क्लबों और Walmart.com पर उपलब्ध है। वॉलमार्ट पर उपलब्‍ध इस संग्रह में त्‍योहारी घरेलू सजावट से लेकर स्टाइलिश ठंड के मौसम के सामान, शानदार आभूषण, मजेदार खिलौने और खेल के सामान से लेकर कई तरह के उत्पाद शामिल…

Read More

मुंबई । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अहमदाबाद-जंघई, राजकोट-बनारस और वेरावल-बनारस स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी महाकुंभ मेला स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन स्‍पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्‍या 09403/09404 अहमदाबाद – जंघई महाकुंभ मेला स्पेशल (18 फेरे) : ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-जंघई महाकुंभ मेला स्पेशल अहमदाबाद से 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03:00 बजे जंघई पहुंचेगी। यह ट्रेन 09,…

Read More