रांची । राजधानी रांची में क्रिसमस को लेकर हर चौक चौराहे पर दुकान सज गई है। क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। क्रिसमस की थीम पर सजी दुकानों में विभिन्न सजावटी सामग्रियां उपलब्ध हैं, जो त्योहार की खुशियों को दोगुनी कर रही हैं। खरीददार अपने घर और आंगन को सजाने संवारने के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। नये परिधानों की भी खरीददारी हो रही है। क्रिसमस में सबसे अधिक मांग झालरों, सैंटा,स्टार, चरनी और क्रिसमस ट्री की हो रही है। क्रिसमस बाजार मेन रोड, अपरबाजार, चर्च रोड, कोकर, लालपुर,…
Author: Santal Express
रांची । राजधानी रांची की पुलिस ने शराब दुकान के समीप शराब पीने वालों के खिलाफ शुक्रवार देर रात तक अभियान चलाया। एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के क्रम में शराब दुकानदारों को हिदायत दिया गया कि वह अपने दुकान के सामने शराब का सेवन किसी को ना करने दे। अगर कोई भी शराब का सेवन करते हुए पाए हैं तो शराब पीने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि यह अभियान…
दुमका। नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलोर एवं माँ सेवा समिति ट्रस्ट तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्त्वाधान में शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम दुमका में बोन मैरो प्रत्यारोपण परीक्षण एवं पंजीकरण मेगा शिविर का विशाल आयोजन संपन्न हुआ। इस शिविर में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का एच एल ए मैचिंग और बोन मैरो ट्रांसप्लांट रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किया गया। जिन अभ्यर्थियों के भाई बहन उपलब्ध नहीं थे,उनके माता-पिता का परीक्षण किया गया। इस विशाल अभियान का उद्देश्य अत्यंत जटिल बोन मैरो प्रत्यारोपण प्रक्रिया हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों का चयन एवं सहायता प्रदान करना है। नारायणा हेल्थ…
साहिबगंज । साहिबगंज जिले में एक दमकल की गाड़ी गंगा में पानी भरने के लिए गई थी, इसी दौरान डूब गई। गाड़ी का चालक भी लापता है। घटना राजमहल अनुमंडल स्थित गंगा तट पर शनिवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर में तैनात अग्निशमन वाहन के चालक अरुण कुमार बैक करके गंगा तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और दमकल वाहन गंगा में समा गया। वाहन के चालक अरुण कुमार बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सीओ यूसुफ शेख, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला…
हैदराबाद । आंध्र प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को एक पार्सल के द्वारा लाश मिली है। मामले की सूचना मितले ही पुलिस भी हरकत में आई और शव को ऑटोप्सी के लिए भेजा गया है। अब तक साफ नहीं हो सका है कि शव किसका है। महिला घर निर्माण में लगने वाली सामग्री का इंतजार कर रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, घटना उंदी मंडल के येंडागांदी गांव की है। नाग तुलसी नाम की एक महिला ने घर बनाने में मदद के लिए क्षत्रिय सेवा समिति को पत्र लिखा था। इसके बाद महिला को…
जामताड़ा : साइबर अपराध के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई में शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में एसआई प्रकाश सेठ, प्रशांत कुमार, एएसआई हिन्दु उराँव व अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटांड़ थानान्तर्गत ग्राम काशीटांड़, चन्दरूडीह एवं नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम नावाडीह में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी किया गया। मामले का खुलासा एसपी डॉक्टर एहतेशाम वाकरीब ने साइबर थाना में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त स्थलों पर साइबर अपराधियों का…
नाला (जामताड़ा)– शुक्रवार को नाला नेताजी स्टेडियम में संथाल परगना स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर माझी परगना सरदार महासभा के प्रतिनिधिमंडल की हुई बैठक। बैठक की अध्यक्षता 44 परगना धोना लाल हांसदा, तथा नाला प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष अजित मुर्मू ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान 22 दिसंबर को संथाल परगना स्थापना दिवस मानने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस स्थापना दिवस समारोह में संथाल समाज के सभी पदधारक, सभी मुखिया आदि मुख्य रूप से मौजूद होंगे। इसके अलावे कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। शहर के एक बंद घर मे चोरी की वारदात हुई है। बीती रात चोर घर मे रखी बाइक के साथ लाखों रुपयों के गहने और नगद लेकर फरार हो गए। परिवार घर पर ताला लगा कर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित शहरकोल की है। घर के पीछे का वेंटिलेटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और गहने व नगद रुपये के साथ -साथ एक बाइक भी लेकर भाग गए। शादी समारोह से लौटने के बाद जब मकान मालिक अनुज भगत घर पहुंचे तो उन्हें चोरी होने का पता चला ।इसके…
नाला (जामताड़ा)– गेड़िया शैक्षणिक अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालुका में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद ताती ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बारघरिया सीआरसी के सीआरपी समीर महतो उपस्थित थे|मौके पर श्री महतो ने कहा कि प्रतियोगिता कोई भी हो बच्चों को लगन प्रयास एवं मेहनत के साथ हिस्सा लेना चाहिए प्रतियोगिता के द्वारा शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन होता है। कई बच्चे प्रतियोगिता से घबराते हैं एवं हिस्सा लेने से कतराते हैं ।जिससे उनके शैक्षणिक विकास में बाध़ा पहुंचता है ।इस अवसर पर…
कुंडहित ( जामताड़ा) । शुक्रवार को आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज ने कुंडहित प्रखंड के आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय हेतु जमीन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड अंतर्गत कालीपाथर एवं आसानलिया मौजा में विद्यालय भवन के लिए जमीन का निरीक्षण किया गया। जमीन निरीक्षण के बाद कुंडहित सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर के अंदर बालिका छात्रावास में चल रहे आदिम जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पढ़ रहे हैं बच्चों से विभिन्न तरह प्रश्न उत्तर पूछा गया। जहां बच्चों ने सहज और सरल तरीके से कुछ प्रश्नों का उत्तर दिया गया।…


