संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। शहर के एक बंद घर मे चोरी की वारदात हुई है। बीती रात चोर घर मे रखी बाइक के साथ लाखों रुपयों के गहने और नगद लेकर फरार हो गए। परिवार घर पर ताला लगा कर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित शहरकोल की है। घर के पीछे का वेंटिलेटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और गहने व नगद रुपये के साथ -साथ एक बाइक भी लेकर भाग गए। शादी समारोह से लौटने के बाद जब मकान मालिक अनुज भगत घर पहुंचे तो उन्हें चोरी होने का पता चला ।इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हाल के दिनों में चोरों ने नगर थाना क्षेत्र स्थित मां शाकंभरी मंदिर में लगभग 5 से 7 लाख रुपए के गहने पर हाथ साफ किया था। हालांकि पुलिस इस मामले में तीन चोर को पकड़ कर जेल भेज चुकी है।



