नई दिल्ली । रक्षा मामलों की संसदीय समिति की भयावह रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2017 से 2022 के बीच वायुसेना के 34 विमान क्रैश हुए। इसमें फाइटर जेट्स, ट्रेनिंग क्राफ्ट्स और हेलिकॉप्टर्स शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्यादातर हादसे इंसानी गलती के कारण हुए है। उसके बाद तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से ये हादसे हुए।
किस साल हुए कितने हादसे?
सबसे ज्यादा हादसे 2018-19 और 2021-22 में हुए। ये बात बेहद चिंताजनक है। इसमें कुछ हाई-प्रोफाइल हादसे भी शामिल हैं, जिसमें से एक दिसंबर 2021 में हुआ था। इसमें एमआई-17वी 5 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत शहीद हुए थे। 2017-18: में 8 हादसे, 2018-19 में 11 हादसे, 2019-20 3 हादसे, 2020-21 में 3 हादसे और 2021-22 में 9 हादसे हुए हैं
हादसों की प्राथमिक वजह
रिपोर्ट के मुताबिक 34 हादसों में से 19 हादसे एयरक्रू की इंसानी गलती से हुए। 9 हादसे तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से। बाकी सभी हादसे पक्षियों के टकराने या अनजान वस्तुओं की वजह से हुए। पूर्व सीडीएस रावत सहित 12 लोगों की मौत मौसम में आए अनचाहे बदलाव की वजह से हुआ था। जिसमें पायलट सही नेविगेशन समझ नहीं सका। वह कंट्रोल्ड फ्लाइट इंटू टरेन (सीएफआईटी) को मैनेज नहीं कर पाया।
सुरक्षा के क्या बचाव हैं?
रक्षा मंत्रालय ने इस पर संसदीय समिति को बताया कि कई तरह के कदम उठाए गए हैं। जिनमें प्रमुख हैं ऑपरेशनल प्रोटोकॉल्स, ट्रेनिंग और मेंटेनेंट प्रैक्टिस का रिव्यू करना। इन्क्वायरी रिपोर्ट में दिए गए सलाहों का पूरी तरह से पालन करना।






