Author: Santal Express

खूंटी । जिले की सबसे प्रमुख सड़क खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा रोड का निर्माण इन दिनों लगभग 53 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि से किया जा रहा है। लेकिन निर्माण के दौरान ही यह सड़क टूटने लगी है। तोरपा प्रखंड के सोसोटाली के निकट, डांड़टोली सहित कई स्थानों पर सड़क टूटने लगी है। हालांकि लगभग 10-15 दिन पहले ही सड़क का निर्माण किया गया है। सड़क टूटी होने के कारण कई लोग दुर्घटना में घायल भी चुके हैं। निर्माण के दौरान सड़क के टूटने के संबंध में पूछे जाने पर पथ निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण…

Read More

पलामू । पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के मोहम्मदगंज स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय ने आग की सूचना तुरंत मालगाड़ी के चालक को दी। ट्रेन को तुरंत रोका गया और स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोयला लदी इस मालगाड़ी के 7वें डिब्बे में आग लगी थी। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर आग फैल जाती, तो करोड़ों रुपये…

Read More

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को ट्वीट कर क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार किया है। वहीं दूसरी और उन्होंने झारखंड की क्रांतिकारी भूमि के वीर सपूत, महान आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर शत-शत नमन किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड के वीर शहीद अमर रहें।वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें। जय झारखंड।

Read More

लोहरदगा । जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। पहली सड़क दुर्घटना भंडरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार, बीएस कालेज के पूर्व प्राचार्य गोस्सनर कुजूर का रांची में डायलिसिस करवाने के बाद उनके पुत्र डेविड कुजूर और उनका साला मारकुस कुजूर एक्सयूवी कार से लोहरदगा लौट रहे थे। इस दौरान नंदिनी पुल के समीप कोटा मोड के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि प्रो. गोस्सनर कुजूर, उनके पुत्र…

Read More

तुलसी महतो को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति विनोबा भावे विवि के लिये 99,56,10,604 रुपये की मंजूरी रांची । नववर्ष और क्रिसमस के पर्व में झारखंड सरकार की कैबिनेट ने राज्य में सरकारी नौकरी करने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। इसका लाभ सभी सातवां वेतन आयोग प्राप्त करनेवाले कर्मियों को मिलेगा। इनके अलावा पेंशनधारी और पारिवारिक पेंशनधारियों को भी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का लाभ दिया जाएगा। बढ़ा डीए एक जुलाई 2024…

Read More

अभाविप मांग नहीं पूरी होने पर पूरे संथाल परगना के विद्यार्थियों को लेकर कुलपति का निकालेगी शव यात्रा संताल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई द्वारा मंगलवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति आवास का घेराव किया गया। विदित 28 दिनों से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कैंपस में ताला बंद है। जिससे हजारों छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सातवां वेतन ना मिलना एवं उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण विश्विद्यालय की ऑफिशियल कार्य बाधित हैं । जिससे कई विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़…

Read More

राष्ट्रीय पेसा दिवस पर हुई कार्यशाला 10 आदिवासी बहुल राज्यों में लागू है पेसा कानूून पेसा कानून लागू नहीं होने से गांव का विकास प्रभावित पेसा कानून लागू होने से बेरोजगारी पलायन पर लगेगा अंकुश  रांची । राष्ट्रीय पेसा दिवस पर झारखंड के रांची स्थित होटल में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्धाटन केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से कहा कि झारखंड में जल्द से जल्द पेसा कानून लागू किया जाना…

Read More

जनरल वीके सिंह को मिजोरम और अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह अब हरिबाबू को राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने दो राज्यों के राज्यपाल को भी बदल दिया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मिजोरम के गवर्नर हरि बाबू…

Read More

त्वरित टिप्पणी चंदन मिश्र  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओड़िशा सहित पांच राज्यों के राज्यपाल बदल दिए। ओड़िशा के राज्यपाल के पद से रघुवर दास ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है  उन्हें किसी दूसरे राज्य का राज्यपाल नहीं बनाने के पीछे सक्रिय राजनीति में उनकी पुनर्वापसी की तैयारी है। झारखंड की राजनीति या केंद्र की राजनीति में रघुवर दास की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। झारखंड में अगले महीने नए प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राज्य में संगठन को चुस्त और दुरुस्त बनाना चाहता है। रघुवर दास…

Read More

हैदराबाद । संध्या थिएटर में भगदड़ में एक महिला की माैत के मामले में पुलिस ने अभिनेता अर्जुन अल्लू से तीन साढ़े घंटे तक पूछताछ की। उनके साथ अल्लू के पिता अल्लू अरविंद, चाचा चंद्रशेखर रेड्डी और बन्नी वासु भी थे। अभिनेता अल्लू अर्जुन पुलिस की पूछताछ के अपने पिता फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ मंगलवार सुबह 11.05 बजे चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। उनके साथ अल्लू अर्जुन के चाचा चंद्रशेखर रेड्डी और बन्नी वासु भी थे। सेंट्रल जोन के डीसीपी आकांक्ष यादव ने एसीपी रमेश और इंस्पेक्टर राजुनाईक की मौजूदगी में उनसे दोपहर 2.47 बजे तक संध्या थिएटर में…

Read More