एक ने गंवाई जान, दूसरे की हालत गंभीर, वीडियो हुआ वायरल मुंगेली । छत्तीसगढ़ में रात के अंधेरे में एक घर के आंगन में कोबरा सांप घुस गया और कुंडली मारकर बैठ गया लेकिन इसकी भनक घर की सुरक्षा में तैनात दो पालतू डॉग्स को लग गई तो वह भौंकने लगे और उसे भगाने की कोशिश करते रहे लेकिन जब वह नहीं भगा तो फिर उन्होंने सांप पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ने उसका मुकाबला भी किया। इस दौरान लड़ाई में किंग कोबरा सांप तो मारा गया, लेकिन उसके डसने से एक डॉगी की जान भी चली गई,…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान निजी कारणों से जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 26 वर्षीय राशिद अपनी पीठ की चोट के बाद अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार लाल गेंद वाले क्रिकेट से दूर थे और इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चूक गए। बाद में, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने घोषणा की कि वह नवंबर तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहेंगे और इस बात पर संदेह था कि वह जिम्बाब्वे दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह बना पाएंगे या नहीं। हालांकि, राशिद…
तेहरान । अपने सख्त इंटरनेट प्रतिबंधों के लिए मशहूर ईरान अब अपना रुख बदल रहा है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर से पाबंदी हटा ली है। नए सख्त हिजाब कानून से जुड़े विधेयक को रोके जाने के बाद यह ईरान की सरकार के बदलते तेवर की एक और कड़ी है। ईरान की न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने मंगलवार को राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की अध्यक्षता में हुई बैठक के हवाले से बताया है कि व्हाट्सएप और गूगल प्ले जैसे कुछ लोकप्रिय विदेशी प्लेटफॉर्म से प्रतिबंध हटाने पर सकारात्मक बहुमत के बाद यह फैसला…
काबुल । अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में पाकिस्तान के हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस हमले से बौखलाए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को जवाब देने की धमकी दी है। समाचार पत्र डॉन ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तानी फाइटर जेट्स ने मंगलवार रात अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके के पक्तिका इलाके के तहरीक-ए-तालिबान के चार स्थानों पर बमबारी की। जिसमें कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से…
नई दिल्ली । सिनेमा घरों में खुले रूप से बिकने वाले पॉपकॉर्न पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर पांच फीसदी ही लागू होगा, जैसा कि रेस्टोरेंट सेवाओं पर लागू होता है। अगर पॉपकॉर्न को फिल्म टिकट के साथ बेचा जाता है, तो इसे एक समग्र आपूर्ति के रूप में माना जाएगा। चूंकि, इस मामले में मुख्य आपूर्ति टिकट है, इसलिए उसकी लागू दर के अनुसार कर लगाया जाएगा। इस बारे में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में स्पष्टीकरण दिया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी जानकारी में कहा कि नमक और मसालों वाले पॉपकॉर्न पर लागू वर्गीकरण…
ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण एवं अटल ग्राम सेवा सदन का भूमिपूजन- पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की स्मृति में स्टॉम्प और सिक्का भी जारी किया खजुराहो/भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्य प्रदेश को मध्य प्रदेश को कई सौगातें दी। उन्होंने यहां खजुराहो में आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण एवं 437 करोड़ रुपये की लागत से 1153 नवीन अटल ग्राम सेवा…
नई दिल्ली । दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने अहम घटनाक्रम में दिल्ली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर सवाल उठाए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी कर लोगों से आगाह किया गया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत प्रति माह 2100…
कराैली । जिले के करौली-गंगापुर मार्ग पर मंगलवार रात भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सलेमपुर गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 लोगों की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब कार गंगापुर से करौली की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान नयन कुमार…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश स्थित दो कट्टरपंथी संगठनों, जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के सदस्य अधिकारी को निशाना बना सकते हैं। इन संगठनों के कुछ सदस्य पहले ही भारत की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी को सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान निशाना बनाया जा सकता है। अधिकारी हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदू धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों के खिलाफ मुखर रहे हैं। इस खतरे को…
चंडीगढ़ । हरियाणा में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत जिले के गांव कुंडल रहा है। यहां किसी प्रकार के जानि नुकसान का समाचार नहीं है। बुधवार की दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में पांच किलोमीटर गहराई में रहा। रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज…

