Author: Santal Express

रांची । राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। राज्यपाल ने नितिन कुलकर्णी को राज्य के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि नितिन मदन कुलकर्णी के प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ राज्यवासियों को अवश्य मिलेगा।

Read More

लातेहार । नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासी पदाधिकारी रौशन कुमार बक्सी को पलामू एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के जरिये विद्यालय में दूध आपूर्ति करने वाले विक्रेता से बिल भुगतान के बदले रिश्वत ली जा रही थी। पलामू एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार सूचक ने पलामू एसीबी की टीम को सूचना दिया था कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रशासी पदाधिकारी के जरिये दूध के पैसे भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जा रही है ।सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम…

Read More

नई दिल्ली । कहीं सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले बेरोजगारों को 18 प्रतिशत की जीएसटी देना होगी। इसके अलावा एससी,एसटी और ओबीसी को शुल्क में कोई छूट नहीं मिलेगी। कुल मिलाकर परीक्षा फीस तो देनी ही होगी ऊपर से 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान भी फाकाकशी के दौर में करना होगा। ये बात अलग है कि जीएसटी की बैठक के बाद कई बार ऐसे किसी टैक्स से कौंसिल के सदस्यों के बार बार इनकार किया, मगर उत्तरप्रदेश सरकार की स्वायत्तशासी संस्था, सीजी सिटी सुल्तानपुर रोड, लखनऊ ने 2024-25 के लिए डाइटिशियन, फार्मासिस्ट, साइको, लाईब्रेरियन, टेक्निकल ऑफिसर सहित 9…

Read More

 रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को शहीद निर्मल महतो की जयंती पर रांची के जेल मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनको नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की धरती पर निर्मल महतो जैसे महापुरुष का जन्म हुआ। इनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हम राज्य की जनता के बीच रहते हैं। झारखंडी अस्मिता, मूलवासी आदिवासियों की भावना के साथ इस अग्रणी नेताओं ने राज्य की जनता को एकत्रित कर रखा और हमलोग भी उनके विचारों के साथ राज्य की जनता के साथ तत्परता के साथ खड़े रहे। हेमंत…

Read More

खजुराहो । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो में बुधवार को केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। वाजपेयी पर डाक टिकट जारी किया गया। प्रधानमंत्री ने यहां बुंदेलखंडी में कहा कि वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पर रहवे वारे सभी जनन को हमाई तरफ से हाथ जोडक़े राम-राम पहुंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. भीम राव अंबेडकर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में पानी से…

Read More

संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज । क्रिसमस को लेकर बिजली घाट रोड स्थित कैथोलिक चर्च में कृष राजा ईसा मसीह के जन्म को लेकर देर शाम से कार्यक्रम शुरू होने के साथ सुबह तक चलने वाला यह कार्यक्रम में साहिबगंज मुख्यालय समेत आसपास के ईसाई समुदाय के लोग शाम से लेकर सुबह तक कैथोलिक चर्च में ईसा मसीह के जन्म को लेकर खुशी जाहिर की है। वही प्रार्थना में चर्च के फादर मटिया समाराम फादर एवरेस और फादर सुमन मरांडी ने अपने समुदाय के लोगों को ईसा मसीह के जन्म के बारे में विस्तार से बताएं ईसा मसीह इस धरती पर…

Read More

सरैयाहाट। वर्षों से बंद पड़े प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विभाग के गोदाम में सेंधमारी कर चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि यहां अबतक क्या क्या चोरी हुई है इसपर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गोदाम के पीछे से दीवार में सेंधमारी की गई है। गोदाम में वर्षों से कई कृषि उपकरण धूल फांक रही है। बताया जाता है कि चोरों के द्वारा इन्हीं कृषि यंत्रों की कई दिनों से कटिंग कर चोरी की जा रही थी। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गोदाम की दीवार को काट कर चोरी की घटना से कई सवाल उठ रहे हैं।

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । क्रिसमश दिवस के अवसर पर मंगलवार की देर रात जिले के  सभी गिरजा घरों में  विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई । जितादो मिशन चर्च आदि  गिरजाघरों में  ईसाई समुदाय के लोगो ने प्रभु यीशु को स्मरण की उसके समक्ष प्रार्थना किया तथा प्रभु यीशु का आशीर्वाद ली। हिरणपुर तोड़ाई में आयोजित चर्च में  उत्सव का माहौल था। जहाँ क्षेत्र के हजारों ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित हुए।  पर्व को लेकर चर्च स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। जहां प्रभु यीशु की सचित्र जीवनी की मनमोहक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। रात को…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-आजसू पार्टी द्वारा ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन के संस्थापक, झारखंड अलग राज्य आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले झारखंड आंदोलनकारी, युवाओं के प्रेरणा निर्मल महतो की जन्म जयंती पर उन्हें देवघर जिला अध्यक्ष के वार्ड 18 स्थित आवासीय कार्यालय में माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि ऐसे वीर दोबारा पैदा नहीं हो सकते।निर्मल महतो जी ने आदिम जनजाति आंदोलन में आंदोलनकारी के रूप में अग्रणी भूमिका निभाई। इस गोली कांड में हजारों लोगों ने अपनी बलिदान दी।निर्मल महतो ने शोषण के विरुद्ध एवं गरीबों, मजदूरों,…

Read More

जामताड़ा : श्री श्री सार्वजनिन काली मंदिर ट्रस्ट स्टेशन रोड के सौजन्य से जामताड़ा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। ट्रस्ट की ओर से लगाए गए शिविर में करीब 50 यूनिट ब्लड इकट्ठा किए गए। काली मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें मोमेंटो प्रदान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरकार ने बताया कि मानव हित में रक्तदान ही महादान है और इसी उद्देश्य से सामाजिक गतिविधि कार्य के तहत हमलोगों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। बताया कि इस रक्तदान शिविर में संजीवनी मेडिकल के मनोज भंडारी, आशा क्लिनिक के…

Read More