संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । क्रिसमश दिवस के अवसर पर मंगलवार की देर रात जिले के सभी गिरजा घरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई । जितादो मिशन चर्च आदि गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोगो ने प्रभु यीशु को स्मरण की उसके समक्ष प्रार्थना किया तथा प्रभु यीशु का आशीर्वाद ली। हिरणपुर तोड़ाई में आयोजित चर्च में उत्सव का माहौल था। जहाँ क्षेत्र के हजारों ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित हुए। पर्व को लेकर चर्च स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। जहां प्रभु यीशु की सचित्र जीवनी की मनमोहक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। रात को फादर चार्ल्स व फादर मानु के द्वारा उपस्थित लोगों के बीच प्रभु यीशु को स्मरण करते प्रार्थना कराई गई। फादर ने उपस्थित लोगों के बीच प्रभु की जीवनी व उपदेशो को विस्तृत रूप से जानकारी दिया। बुधवार सुबह बाबुधन मराण्डी के नेतृत्व में संत गोरेटटी विद्यालय के छात्राओ द्वारा प्रभु यीशु की याद में गीत की प्रस्तुति की गई। वही फादर ने उपस्थित लोगों के बीच प्रार्थना कराई। इस अवसर पर विद्यालय के सिस्टर प्रमिला सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उधर संत लुक्स मिशन निकट स्थित चर्च सहित अन्य चर्च में भी प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जिसमें सभी ईसाई समुदाय के लोगो ने भाग लिया। इस अवसर पर पाकुड़ नगर को विद्युत के आकर्षक बालपो द्वारा सजाया गया। जगह-जगह स्टार लगाया गया। पाकुड़ मिशन स्कूल व गोकुलपुर स्थित चर्च में प्रभु यीशु की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में महिला पुरुष बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चे संता क्लोज के ड्रेस में उपस्थित रहे।



