अभाविप मांग नहीं पूरी होने पर पूरे संथाल परगना के विद्यार्थियों को लेकर कुलपति का निकालेगी शव यात्रा
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई द्वारा मंगलवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति आवास का घेराव किया गया। विदित 28 दिनों से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कैंपस में ताला बंद है। जिससे हजारों छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सातवां वेतन ना मिलना एवं उनकी मांग पूरी नहीं होने के कारण विश्विद्यालय की ऑफिशियल कार्य बाधित हैं । जिससे कई विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं क्षेत्रीय जनजातीय कार्य प्रमुख मनोज सोरेन ने कहा कि आज से 15 दिन पहले कैंपस खोलने के लिए एबीवीपी ने एसकेएमयू कैंपस में कुलपति का पुतला फूंका था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तर$फ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर आज कुलपति आवास का घेराव किया है लेकिन कुलपति आज एबीवीपी की डर से भाग गए हैं , सभी को ज्ञात हो पिछले 28 दिनों से विश्वविद्यालय महाविद्यालय कैंपस बंद है । जिससे छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है विद्यार्थी प्रतिदिन अपने समस्याओं को लेकर आते हैं लेकिन उनका काम नहीं होने से घूम कर चले जाते हैं। एसकेएमयू के कुलपति छात्रों के भविष्य को तार -तार लगातार करती है इन्हें संथाल परगना के विद्यार्थियों का दर्द एवं उनकी भविष्य नहीं दिखती , कुलपति आए दिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है, साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय महाविद्यालय कैंपस को खोला जाए और सुचारू रूप से नियमित क्लास हो यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अभाविप पूरे संथाल परगना के विद्यार्थियों को लेकर कुलपति का शव यात्रा करेगी । साथ ही नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पिछले 28 दिनों से विश्वविद्यालय महाविद्यालय कैंपस बंद है लेकिन कुलपति को कोई चिंता नहीं है कुलपति केवल अपने बच्चों को देवघर जैसे कॉलेजों में नौकरी कराएंगे लेकिन यहां गरीब बच्चा शिक्षा के लिए सड़क पर बैठेंगे ये किस प्रकार की तानाशाही रवैया है कुलपति का इस प्रकार की तानाशाही रवैया वाले कुलपति संथाल परगना के लिए योग्य नहीं है। इसलिए हमारी मांगे है जल्द जल्द विश्विद्यालय महाविद्यालय कैंपस को खोला जाए। मौके पर उपस्थित विभाग संगठन मंत्री हिमांशु , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाखिराम मंडल , अभिषेक गुप्ता , कॉलेज अध्यक्ष अमन कुमार, कॉलेज मंत्री अभिषेक पाल , गायत्री कुमारी , उपेन्द्र दस , सनात पंडित , आदित्य कुमार, प्रिंस गुप्ता अभिषेक यादव ऋतुराज रजक अर्पित चौरासिया राहुल चन्द्रवंशी साहेब ख़ान नीतीश कुमार प्रशांत रक्षित कन्हैया भार्गव निशांत मालिक ,अभिषेक तिवारी, अंकित कुमार, जावेद अंसारी, आशीष सिंह, निशांत मलिक, सत्यम सिन्हा, कुणाल कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


