संताल एक्सप्रेस

साहिबगंज – रविवार को जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कचरा प्लांट निकट खुजली झरना की तलहटी में अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में भय का माहौल छा गया।वही बरामद अज्ञात शव की पूरी बॉडी किसी ज्वलनशील पदार्थ से अज्ञात अपराधियों के द्वारा जला दी गई है। जिस कारण शव की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो बरामद अज्ञात शव के बाएं पैर में एक जैसे गोली लगे हुए छेद का निशान भी है। अज्ञात शव बरामद घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व क्षेत्र में गोली चलने की आवाज सुनी गई थी। हालांकि गोली चलने की पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई। वही मामले को लेकर थाना प्रभारी पंकज कुमार दुबे ने बताया घटना की सूचना प्राप्त होने उपरांत पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने उपरांत मामले की जांच में जुट गई है।मामले के पुलिस कहां तक पहुंच पाती है यह देखने वाली बात होगी।





