संताल परगना 169वां स्थापना दिवस पर दो शब्द
जो भी संसार के जिस कोने में वास करता है,उसकी मिट्टी हवा, पानी,अन्न आदि उसके लिए पवित्रतम वस्तुएं होती हैं। उस धरती पर वह पलता फलता और फूलता है।
झारखंड की धरती पर संताल
परगना की अपनी विशिष्टताएं हैं। यहां के लोग, सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक परम्पराओं के क्या कहने हैं। यहां हर समाज की सामाजिक आर्थिक धार्मिक
आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और विशिष्टताएं अद्भुत है। इसी प्रमंडल में राजमहल कि पहाड़ियां हैं जिसके क्षेत्र में पुरातात्विक एवं पौराणिक अवशेष बिखरे पड़े हैं जहां आदिम मानव सभ्यता के विकास के अवशेष और जीवाश्म आदि आज भी देखे जा सकते हैं। यहां शिव जी के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा वैद्यनाथ का शिवलिंग भी वैद्यनाथ धाम में अवस्थित है जो झारखण्ड की सांस्कृतिक राजधानी मानी जाती है। यहां बौद्ध धर्म से सम्बन्धित पुरातात्विक अवशेष भी उपलब्ध हैं। इसकी धरती रत्नगर्भा है जहां खनिजों का भंडार है। संताल परगना की धरती स्वाधीनता संग्राम का बिगुल फूंकने वाले वीर सिदो,कान्हूं, चांद, भैरव,फूलो झानों की धरती रही है। संताल साहित्य के पुरोधा बाबा रघुनाथ मुर्मू की धरती रही है। बाबा तिलकामांझी की शहादत भूमि है। यह झारखण्ड की राजनीतिक सत्ता की चाबी रखती है।अनन्त कथाएं हैं इस धरती की और हमें इसके जल जंगल और मिट्टी से प्रेम है और हमें गर्व है कि हम इस प्रमंडल के निवासी हैं।
जय संताल परगना जय झारखण्ड।
========
अरुण कबीर, कवि, लेखक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कर्मी।
रसिकपुर,दुमका

——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–
संताल परगना में विकास की गति तेज हुई है
जैसा कि हम सभी जानते हैं संथाल परगना आधुनिक समय के परिवर्तन में ऐतिहासिक बदलाव और विकास की कार्य गति निरंतर जारी है। इतिहास में संथाल परगना प्रमंडल में दुमका , देवघर , गोड्डा , साहिबगंज , जिला विकास के परिवर्तन में गवाही तो दी है। किंतु अभी जामताड़ा और पाकुड़ जिला बढ़ती दौर में अब भी पिछड़ा है हमें साथ मिलकर विकास के इस यात्रा का हिस्सा बनने की कठिन प्रयास की जरूरत है अंतत: तब आगे जाकर सशक्त और समृद्ध होकर संथाल परगाना के इस विकास के बढ़ते कदम में झारखंड का भी बड़े पैमाने पर विकास संभव हो पाएगा
– पूनम कुमारी रजक
छात्रा – एम ऐ, एस के एम यू , दुमका
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–
संताल परगना अब धीरे धीरे बदल रहा है
22 दिसंबर संथाल परगना का स्थापना दिवस है। संथाल परगना क्षेत्र झारखंड राज्य के एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अपनी समृद्धि ,संस्कृति, ऐतिहासिक महत्व ,और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है !
हाल ही के वर्षों में संथाल परगना क्षेत्र में विकास की कई कदम उठाए गए हैं ,
जैसे – शिक्षा और स्वास्थ्य ,
आर्थिक विकास सामाजिक ,और सांस्कृतिक विकास आदि पहलुओं में महत्वपूर्ण विकास हुआ है, और हमें आशा है कि आने वाले वर्षों में भी अत्यधिक विकास होगा!
– लीलावती कुमारी
जरमुंडी दुमका
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–
झारखंड का संथाल परगना क्षेत्र राज्य के विकास में योगदान दे रहा है
पर्यटकों के आकर्षण
संथाल परगना क्षेत्र में कई पर्यटक आकर्षण हैं, जिनमें बैद्यनाथ धाम मंदिर, तपोवन गुफाएं और पहाड़ियां, नौलखा मंदिर और बासुकीनाथ मंदिर शामिल हैं।
साहेबगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन
साहिबगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पूर्वी रेलवे के साहिबगंज लूप पर स्थित है।
राष्ट्रीय जलमार्ग 1
राष्ट्रीय जलमार्ग 1, जो हल्दिया से इलाहाबाद के बीच गंगा का विस्तार है, को विकसित करने के सरकार के प्रयास के हिस्से के रूप में साहिबगंज में एक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाया जा रहा है।
झारखंड के इतिहास में संथाल परगना क्षेत्र भी महत्वपूर्ण रहा है:
संथाल विद्रोह
संथाल परगना क्षेत्र को 1854-55 के संथाल हूल या विद्रोह के बाद 1855 में एक अलग जिले के रूप में बनाया गया था।
संथाल परगना किरायेदारी अधिनियम
अंग्रेजों ने आदिवासियों को शोषण के खिलाफ कुछ सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1876 में संथाल परगना किरायेदारी अधिनियम पारित किया।
संथाल परंपराएँ
संताल लोगों ने जनगणना में अपनी परंपराओं को एक अलग धर्म, सरना धर्म के रूप में मान्यता देने के लिए आंदोलन किया है
अमित झा
वरिष्ठ सहायक अध्यापक
सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल
(दुमका)
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–
संताल परगना का विकास तो हुआ है लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है
एक लम्बे आन्दोलन के बाद झारखण्ड अलग राज्य तो वन गया मगर वह विकास के सुचकांक पर अपनी स्थिति बेहतर नहीं कर सका फिर से लोगों के मन में निराशा घर करती जा रही है।
राज्य को सुदृद्ध बनाने के प्रयास विफल होते जा रहे है। राज्य के ही कई इलाके में विषमता के टापु देखने को मिल जाएंगे। हालाकि संभावनाए अभी शेष नहीं है। यदि इच्छा शक्ति के साथ काम हो तो झारखण्ड की सुरत बदल सकती है।
कृषि सावजनिक वितरण प्रणाली एवं उद्योगीकरण को बढ़ावा देने से जरूरत है।
शिक्षा, कानुनी व्यवस्था का प्रचार प्रसार ग्रामीण स्तरो पर किया जा सके भारत का संविधान आदिवासियो को जल, जंगल और जमीन का मुलभुत अधिकार देता है लेकिन विकास के नाम पर लोगों को लगातार अपनी जमीन से विस्तापित किया जा रहा है।
झारखण के आदिवासी प्रकृति के नजदीक और उसपर आसित है। वे जानकरो, पेड़, पोधो , मनोरम जगहों से अच्छी तरह वाकिफ है उन्हें प्रशिक्षण की व्यस्था किया जाना चाहिए।
महिलाओं के खिलाफ अपराधो को लेकर विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए इस वात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
महिलाओ को यौन वस्तु के तोर पर इस्तमाल करने का प्रचलन बढ़ता है। इसलिए इस मामले मे सतर्कता रहना जरूरी है।
इसलिए स्थानीय सलाहकार परिषद, गांवो के मुखिया, नागरिक समाज से जुडी नितिया व कानुन बनाने में भागीदारी बनना चाहिए।
चैतन्य चांद
सामाजिक कार्यकर्ता दुमका
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–
संथाल परगना: विकास के बढ़ते कदम
संथाल परगना झारखंड का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।
इस क्षेत्र में विकास के बढ़ते कदम ने लोगों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
सड़कों के निर्माण, रेलवे के विस्तार और अन्य संचार सुविधाओं के विस्तार ने इस क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ दिया है।
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार ने लोगों की जीवनशैली में सुधार किया है।
कृषि और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में विकास ने लोगों की आय में वृद्धि की है।
उद्योगों की स्थापना ने रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं। हां उधोग धंधों पर और ध्यान देने कि आवश्यकता है।
पर्यटन के विकास ने इस क्षेत्र की सुंदरता को दुनिया के सामने पेश किया है। खेलकूद में संथाल परगना ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और त्योहारों का आयोजन इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
स्थानीय कलाकारों, साहित्यकारों एवं लोगों की सक्रियता और सरकार के प्रयासों ने इस क्षेत्र के साहित्यिक, सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी संथाल परगना ने अपने कदम मजबूती से बढाए हैं। संथाल परगना के विविध आकर्षक प्राकृतिक लोकेशन फिल्म निर्माताओं कि पसंद बनते जा रहे हैं। कई फिल्मों कि शुटिंग संथाल परगना में हुई है। स्थानीय फिल्म निर्माताओं ने भी हिंदी, संथाली, खोरठा, भोजपुरी इत्यादि भाषाओं में फिल्म निर्माण कर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। लेकिन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विकास की गति अब भी बहुत धीमी है। सशक्त दुरदर्शन प्रसारण केंद्र, आकाशवाणी प्रसारण केंद्र, कम्यूनिटी रेडियो इत्यादि का इंतजार अब भी है लेकिन नवनिर्मित आडिटोरियम और विविध मंचों एवं नए नए अवसरों के साथ कलाकारों में उज्जवल भविष्य कि अभिलाषा प्रखर हुई है। इस तरह संथाल परगना का सर्वांगीण विकास हो रहा है। अपने प्राकृतिक सौंदर्य सहित मानवीय सरलता और जीवटता के साथ संथाल परगना अपनी अलग पहचान बनाएगा।
राहुल रंजन
फिल्म अभिनेता दुमका
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–
संताल परगना प्रमंडल झारखंड की आन बान शान है
संताल परगना 169वां स्थापना दिवस हम आज 22 दिसम्बर 2024 को मना रहे हैं। संताल परगना जिला से आज संताल परगना प्रमंडल के रूप में स्थापित
खनिज सम्पदा, सुन्दर वन प्रदेश,
विशिष्ट सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन से परिपूर्ण हमें अपने प्रमंडल पर नाज है।
इसी पूण्य भूमि के एक जिले साहेबगंज से होकर पूण्य सलिला मां गंगा बहती है जिसे एक बन्दरगाह के रुप में विकसित किया जा रहा है। राजमहल की पहाड़ियां आदिम जनजाति पहाडिया जाति के लिए जानी जाती रही है। भारतीय स्वाधीनता संग्राम 1857 के पूर्व यहां संताल हूल के रुप में 1855 में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह हो चुका था जिसमें शहादत देने वाले वीर सिदो,कान्हूं,चांदभैरव और उनके दो बहनें फूलो और झानो इसी प्रमंडल के पाकुड़ जिले की थीं। भवन निर्माण के लिए प्रसिद्ध पत्थर की गिट्टियां इसी प्रमंडल की देन है जो पाकुड़ साहेबगंज और दुमका जिले से जाती हैं।
यही नहीं विश्व प्रसिद्ध वैद्यनाथ धाम का मंदिर इसी प्रमंडल के देवघर जिले में है जिसे झारखण्ड की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है।
यही नहीं झारखण्ड की सत्ता की राजनीति का सूत्रधार भी यही प्रमंडल है जहां से झारखण्ड विधानसभा के 18 विधायक चुनकर जाते हैं।
आदिवासी समुदाय के संताल जन जीवन का केंद्र भी यही प्रमंडल है।
हमें अपने प्रमंडल पर गर्व और अभिमान है।
– जय कुमार बमबम
सामाजिक कार्यकर्ता दुमका
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–
संथाल परगना विकास की बढ़ तो रहा है लेकिन अभी और बहुत कुछ करना बाकी है
————
शैक्षणिक दृष्टिकोण से संथाल परगना में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय कि स्थापना, रोजगार के लिए सभी जिला एवं अनुमंडल मुख्यालय से सटे हुए अधौगिक प्रक्षेत्र की स्थापना कर सङक, बिजली, पानी, सुरक्षा के साथ उधमियों को उपलब्ध कराने एवं भेद-भाव रहित समाज की परिकल्पना साकार हो।*
डॉ॰ अन्हद लाल,
ए.एन. कॉलेज, दुमका
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–
पिछले दो में संताल परगना में बहुत कुछ बदला तो है लेकिन समग्र विकास अभी होना बाकी है
संताल परगना झारखंड का एक महत्वपूर्ण अंग है। भौगोलिक सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी इस क्षेत्र का अपना विशेष महत्व है। यह संताल आदिवासी बहुल क्षेत्र तो है। साथ ही मूलवासी सहित कई अन्य समुदाय के लोग भी यहां रहते हैं। सबके बीच आपस में सहयोग और सहभागिता की भावना भी यहां है। पिछले दो दशकों में यहां कई तरह का बदलाव भी देखने को मिलता है। मेडिकल कॉलेज से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज और मॉडल कॉलेज भी यहां बना है। सड़क और बिजली व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। फूलो झानो सदर अस्पताल में सुविधाएं भी पहले से ज्यादा बढ़ी हैं। बालिका शिक्षा और महिला शिक्षा में भी बहुत हद तक सुधार हुआ है लेकिन रोजगार का अभाव अभी भी संताल परगना में बना हुआ है। महिला सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती है। पिछले कुछ सालों में बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स भी यहां तेजी से खुले हैं लेकिन समग्र विकास की परिकल्पना अभी भी अधूरी है।
– राखी पोद्दार ‘रक्षा’, दुमका
——————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–





