मधुपुर:- पिरे तरीकत सूफी शाह कुर्बान अली चिश्ती के नवासी, मास्टर मोहम्मद इकबाल अंसारी की पुत्री और मदीना मोहल्ला निवासी “नूर चमन” ने निकाह के पाक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। उनकी शादी मोहम्मद मोइनुद्दीन के पुत्र मोहम्मद गुलजार अहमद से इस्लामी रस्मो-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर हजरत मौलाना अब्दुल हकीम साहब ने निकाह की रस्में अदा कीं। इस शादी का सबसे खास और चर्चा में रहने वाला पल तब आया,जब झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री,हरदिल अजीज विधायक हफीजुल हसन खुद दूल्हे की गाड़ी ड्राइव करते हुए बारात को दुल्हन…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-शुक्रवार को बरनवाल युवक संघ, देवघर के द्वारा “बरनवाल जाति के आदि पुरुष महाराजा अहिवरण की जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता बरनवाल युवक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वोत्तम बरनवाल ने की। सुबह से ही चल रहे इस भव्य कार्यक्रमों को तीन चरणों में आयोजन किया गया । 1. प्रथम चरण में बरनवाल समाज के महिला, पुरुषों व बच्चों के द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा निकाला गया। इस शोभा यात्रा को सफल बनाने हेतु बोकारो से चल कर आए पूर्व विधायक विरंची नारायण ने झंडा दिखाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस शोभा…
नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की होगी प्रतिनियुक्ति देवघर संताल एक्सप्रेस:-अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार की अध्यक्षता में नव वर्ष एवं छुट्टियों में बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के संभावित भीड़ के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन अनुमंडल कार्यालय में किया गया। इस दौरान उन्होंने ने नव वर्ष की तैयारियों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों, मंदिर के दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि बाहर से आने…
धनबाद । मोस्टवांटेड क्रिमिनल प्रिंस खान के छह शूटरों को धनबाद पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही है। इन शूटरों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोली और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों में कतरास निवासी गणेश कुमार (28), कतरास निवासी राजेश बधावन उर्फ बब्लू (27), कतरास निवासी अजय कुमार सिंह (35), मधुबन निवासी करण सिंह राजपूत (21), निचितपुर निवासी बिट्टू उर्फ सागर मल्लाह (20) और पलामू निवासी देव उर्फ भीम उर्फ प्रियेश कुमार सिंह उर्फ राहुल (25) शामिल हैं। वही इनके पास से एक स्विफ्ट कार, एक पल्सर बाइक, तीन पिस्तौल, 16 जिंदा कारतूस और…
चंडीगढ़ । पंजाब के रोपड़ में बेहद खौफनाक और सनसनीखेज सीरियल किलिंग से लोग दंग रह गए। यह कहानी है राम स्वरूप उर्फ सोढ़ी की, जो एक आम लड़के से खतरनाक सीरियल किलर बन गया। साल 2006 में वह दुबई गया था, वहां उसने अपनी आइडेंटिटी जाहिर कर दी कि वह गे है। वह सज-धज कर निकलता था और अपने शिकार को ढूंढ़ता था। वह एक गे-सेक्स वर्कर बन गया था। सोढ़ी ने अब तक 11 लोगों की हत्या की है। सोढ़ी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई चौंकाने वाली जानकारी का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार सोने की तरह अब चांदी पर भी हॉल मार्किंग की व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके लिए नियम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। चांदी पर हॉलमार्क की व्यवस्था लागू हो। इसमें जो तकनीकी समस्या आ रही है। उसको जल्द ही दूर किया जाएगा। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा व्यवस्था तैयार की जा रही है। चांदी में उपभोक्ताओं को शुद्धता की गारंटी मिले। चांदी में अभी बड़े पैमाने पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। इसको देखते हुए भारतीय मानक ब्यूरो चांदी के सिक्के और ज्वेलरी पर हॉलमार्क किस तरह से लागू किया…
नहीं मिला सुसाइड नोट, परिवार ने कहा-कुछ समय से परेशान थी गुरुग्राम । गुरुग्राम के सेक्टर-47 में इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर और पूर्व रेडियो जॉकी सिमरन (आरजे सिमरन) ने खुदकुशी कर ली। बुधवार देर रात पुलिस को इस घटना की सूचना अस्पताल ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। सिमरन मूलरूप से जम्मू की रहने वाली थीं। गुरुग्राम में अपने दोस्त के साथ किराए के फ्लैट में रहती थीं। वह पहले रेडियो जॉकी रह चुकी थीं। सिमरन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर एक बड़ी फॉलोइंग तैयार की थी। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। सिमरन ने फ्रीलांस…
नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की छवि ईमानदारी वाली थी। उन्होंने कभी भी खुद को बेईमानी का दाग नहीं लगने दिया। शायद यही वजह है कि उनके पास बेशुमार दौलत भी एकत्रित नहीं हो पाई। उनके पास एक मारुति 800 थी जिसको लेकर अक्सर चर्चा हो जाती थी। ये कार डॉ.सिंह को बहुत प्रिय थी,उनके मित्र भी कई बार मजाक से उन्हे 800 वाले मनमोहन कह देते थे। जहां तक संपत्ति की बात है तो मीडिया रिपोर्ट्स में सिंह के राज्यसभा चुनाव के समय दाखिल हलफनामे के हवाले से बताया गया है कि उनकी कुल संपत्ति 15.77 करोड़…
नई दिल्ली । 21 जून 1991 को मनमोहन सिंह अपने यूजीसी कार्यालय में थे। तभी उन्हें यह सूचना दी गई कि वे घर जाएं, कपड़े बदलें और बतौर वित्त मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आ जाएं। इससे पहले मनमोहन सिंह ने नीदरलैंड्स में एक सम्मेलन में भाग लेकर दिल्ली वापस लौटे थे। रात को आराम करने चले गए थे। उसी रात उनके दामाद विजय तनखा को एक फोन कॉल आया। कॉल पर पीसी एलेक्जेंडर थे, जो पीवी नरसिम्हा राव के करीबी सहयोगी थे। एलेक्जेंडर ने मनमोहन सिंह के दामाद से आग्रह किया कि वह उन्हें जगाएं।…
नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में ओले और बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक तेज तूफान आने की संभावना है। इसके कारण कई इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। आईएमडी ने कहा है कि इससे उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज…

