सिवनी में स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे वर्चुअल संवाद, मुख्यमंत्री देंगे विकास कार्यों की सौगात भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार को) दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी जिले में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत 12 लाख भू-अधिकार पत्रों का वितरण कर लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान सिवनी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव नव नियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित कर सिवनी जिले को विकास कार्यों की अनेक सौगातें देंगे। कार्यक्रम में 95.616 करोड़ रुपये लागत के…
Author: Santal Express
ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे एक जलविद्युत परियोजना को दी मंजूरी बीजिंग । चीन ने भारतीय सीमा के करीब तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर 137 अरब डॉलर की लागत से दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे तटवर्ती देशों- भारत और बांग्लादेश में चिंताएं बढ़ गई हैं। दरअसल, चीन की सरकार ने ऐलान किया है कि वह तिब्बत की सबसे लंबी नदी यारलुंग त्सांगपो (भारत का ब्रम्हपुत्र नद) पर महाशक्तिशाली बांध बनाने जा रही है। इस बांध से चीन के धरती की स्पीड को प्रभावित करने वाले थ्री जॉर्ज बांध से 3 गुना ज्यादा बिजली…
नई दिल्ली । भारतीय टीम ने दोहा में 2024 एशियाई युवा (लड़के और लड़कियों) भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन +87 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर शानदार तरीके से किया। मैबाम मार्टिना देवी ने +87 किलोग्राम भार वर्ग में समापन दिवस पर एक कांस्य और दो रजत पदक जीते। 40 किलोग्राम भार वर्ग में 135 किलोग्राम भार उठाकर नया एशियाई युवा रिकॉर्ड बनाने वाली ज्योशना सबर को 1000 रॉबी अंकों के साथ युवा लड़कियों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक चुना गया। इस आयोजन के दौरान जूनियर महिला और युवा लड़कियों की भारतीय टीम ने तीसरे स्थान की टीम ट्रॉफी जीती।…
मेलबर्न । स्टीव स्मिथ के शतक और उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, सैम कोंस्टास के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 140 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। स्मिथ के अलावा उस्मान ख्वाजा ने 57, मार्नस लाबुशेन ने 72 और सैम कोंस्टास ने 60 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सैम कोंस्टास और उस्मान…
ईशा कोप्पिकर ने पिछले साल अपने पति टिम्मी नारंग को तलाक दे दिया था। उन्होंने अपनी 13 साल की शादीशुदा जिंदगी तोड़ दी। ईशा की 7 साल की बेटी रिआना भी है। तलाक के लिए अर्जी देने से पहले ईशा ने बेटी के साथ टिम्मी नारंग का घर छोड़ दिया। तलाक के गम को पचा पाना ईशा के लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इंटरव्यू में तलाक के बारे में बात करते हुए ईशा की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने भावुक होकर कहा, “हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं थी लेकिन…
लातेहार । सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा गांव निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साहू की हत्या झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के नक्सलियों ने गुरुवार रात धारदार हथियार से मारकर कर दी। बाल गोविंद साहू उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर बना रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम भी करते थे। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बाल गोविंद साहू पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर ही रुके हुए थे। इसी दौरान रात में लगभग 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और बाल गोविंद साहू को कब्जे में लेकर नदी के किनारे ले गए। वहां…
देवघर। मधुपुर थाना क्षेत्र में एक 9वीं की छात्रा के साथ यौन शोषण और फोटो वायरल का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़िता के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है। जब छात्रा स्कूल जाती थी तो आरोपी युवक उसके साथ छेड़खानी करता था। बाद में जब दोनों पति-पत्नी काम करने घर से बाहर चले जाते हैं। तब युवक बेटी को अकेली पाकर फोन से संपर्क कर घर आ जाता था। इसी बीच बेटी को शादी का झांसा देकर करीब छह माह तक यौन शोषण करता रहा…
जामताड़ा : जिले के नारायणपुर प्रखंड के बराकर नदी किनारे स्थित दुखिया महादेव मंदिर परिसर में मकर संक्रांति से प्रारंभ होने वाले 15 दिवसीय करमदाहा मेला के लिए सत्र 2024-25 की बंदोबस्ती की प्रक्रिया गुरुवार को जिला परिषद कार्यालय में संपन्न हुई। उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की उपस्थिति में यह डाक 59 लाख 1000 रुपये में नीलाम हुई। इस नीलामी में कुल तीन आवेदनकर्ता थे – इलियास अंसारी, फिरोज अंसारी और ताजकिर अंसारी। चंदाडीह लखनपुर गांव के इलियास अंसारी ने सबसे अधिक 59 लाख की बोली लगाकर इस महत्वपूर्ण मेले की डाक अपने नाम की। डीडीसी ने बताया कि…
गोड्डा : जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ईटहरी गांव में बकरी के द्वारा दिया हुआ हाथी शक्ल का बच्चा के जन्म को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं गली-मोहल्लों में कई लोग गजराज तो कई गणेश भगवान कह रहे हैं। इस करिश्मा को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। अपने घरों से लोग निकलकर बकरी द्वारा दिए गए हाथी शक्ल के बच्चे को देखने के लिए निकल रहे कई लोगों ने इसे कुदरत का करिश्मा भी बताया तो कई लोग कलयुग का प्रकोप भी बता रहे हैं। हालांकि हाथी के शक्ल…
महागामा संवाददाता : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल परिसर में खड़ा एंबुलेंस धूल फांक रहा है। मालूम हो कि विधायक दीपिका पांडे सिंह के पहल पर कोरोना काल में एनटीपीसी कहलगांव के सीएसआर फंड से एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा को प्रदान किया गया था। जिससे मरीज को इलाज कराने में सुविधा हो। लेकिन आज अस्पताल परिसर में दो एम्बुलेंस झाड़ियां के बीच जंग खा रही है। एम्बुलेंस धीरे-धीरे जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, सुमन कुमार, पवन सिंह आदि ने बताया कि अस्पताल से अक्सर मरीजों को रेफर किया…

