Author: Santal Express

संभल । उत्तरप्रदेश के संभल जिले में प्राचीनतम इतिहासिक धरोहरों का पता चल रहा है। चंदौसी से चलकर संभल तक कई पुरातात्विक साक्ष्य मिल रहे हैं। यहाँ के इलाके में बड़ी रहस्यमय बावड़ी और प्राचीन कब्रों की खोज से लोगों का ध्यान खींचा गया है। संभल में मिली बावड़ी का नाम कुन्वे के रूप में है और लोगों के बीच यह बावड़ी चोरों के कुए के नाम से मशहूर है। इसका संदेहात्मक इतिहास लोगों को परेशान कर रहा है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस बावड़ी के अंदर कोई खजाना भी छिपा हो सकता है। यहां की बड़ी कब्रों…

Read More

नई दिल्ली । देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था से सरकारें चुनने के चलन की वजह से राजनीतिक दलों के बीच प्रतिस्पर्धा आम बात है। चुनावी समर में दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी खूब सुनाई पड़ते हैं। लेकिन अगर मामला महिलाओं की आधी आबादी में तेजी से बढ़ते उच्च शिक्षा के रूझान का हो तो उसकी चर्चा होना लाजमी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसकी शुरुआत करते हुए बताया है कि बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और उच्च-शिक्षा के बाकी संस्थानों में महिलाओं की नामांकन दर में…

Read More

घाटी से देश के बाकी हिस्सों के लिए ट्रेन 26 जनवरी से शुरू हो सकती नई दिल्ली । कश्मीर घाटी अगले महीने रेलवे के द्वारा देश के बाकी हिस्सों से जुड़ सकती है। रेलवे ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर के रेलवे रूट पर खराब मौसम की स्थिति से निपटने के लिए पांच एसी स्लीपर ट्रेनों और एक वंदे भारत ट्रेन में बदलाव किया जा रहा है। हीटिंग सिस्टम यह सुनिश्चित करेगा कि पहियों और ब्रेक पर बर्फ जमने की कोई संभावना न बने। साथ ही यात्रियों और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए रेलवे इन ट्रेनों में…

Read More

मुंबई । गूगल आपके लोकेशन को ट्रैक करने के लिए केवल जीपीएस पर निर्भर नहीं रहता है। कई स्मार्टफोन यूजर्स को इसकी जानकारी नहीं होती कि उनके एंड्रॉयड डिवाइस विभिन्न इनबिल्ट एप के जरिए भी लोकेशन डेटा कलेक्ट करते हैं। यह तकनीक वाई-फाई नेटवर्क, सेल टावर, और ब्लूटूथ जैसे साधनों का इस्तेमाल कर आपकी सटीक लोकेशन का पता लगाती है। इस ट्रैकिंग से आपकी प्राइवेसी प्रभावित हो सकती है, लेकिन इन्हें सीमित करने के लिए गूगल अकाउंट और डिवाइस सेटिंग्स में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। वाई-फाई पोजिशनिंग : गूगल आपके डिवाइस द्वारा कनेक्ट किए गए या पाए गए…

Read More

पलामू । पलामू जिले में भ्रष्टाचार के कारण जांच से एक दशक से लंबित पड़ी 11 सड़कों के पुर्ननिर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पुलिस उप महानिरीक्षक ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के उपसचिव शंकर एक्का को 26 दिसंबर को पत्र जारी कर सभी 11 सड़कों की जांच पूरी हो जाने के संबंध में जानकारी दी है। यह भी कहा है कि उक्त सड़क पर मरम्मत एवं नव निर्माण का कार्य किया जा सकता है। एसीबी को कोई आपति नहीं है। इस मामले में शुक्रवार को मेदिनीनगर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए…

Read More

रांची । नामकुम के कुटियाती चौक स्थित आर्मी मैदान में 28 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की अगली तिथि जल्द जारी की जायेगी। इस बात की जानकारी शुक्रवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दी। उल्लेखनीय है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। ऐसे में झारखंड में भी 26 दिसंबर से एक जनवरी तक किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। इसलिए मंईयां सम्मान कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के तीन मोतीलाल नेहरू रोड स्थित आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन ने एक्स पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने एक्स पोस्ट में कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ ने आज नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि…

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले दिनों सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 15 आतंकवादियों में से एक की पहचान कुख्यात कमांडर नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। मुठभेड़ में सेना का एक अधिकारी भी शहीद हो गया। डॉन समाचार पत्र की खबर में सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से यह जानकारी दी गई। पहली मुठभेड़ बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में हुई। यहां दो आतंकी मारे गए। इसके बाद उत्तरी वजीरिस्तान में हुई दूसरी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया।…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और देश की प्रगति एवं विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिंह को हमेशा एक सुधारवादी नेता के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष वीडियो संदेश में मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल और स्वयं के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान हुई बातचीत को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका…

Read More

कोलकाता । नियुक्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में पांचवां पूरक चार्जशीट दाखिल किया है, जिसमें पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के धन शोधन के नए तरीकों का खुलासा किया गया है। ईडी का आरोप है कि पार्थ ने फ्लैट खरीदने का दिखावा करते हुए लाखों रुपये अग्रिम के तौर पर दिए, लेकिन किसी भी फ्लैट का पूरा भुगतान नहीं किया। ईडी की चार्जशीट में बताया गया है कि पार्थ ने इम्प्रोलाइन कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड और एचआरआई वेल्थ क्रिएशन्स रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों का इस्तेमाल करते हुए फ्लैट बुकिंग में पैसा लगाया। कोलकाता…

Read More