Author: Santal Express

नई दिल्ली । डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि निश्चित तौर पर…

Read More

– सक्रिय राजनीति में लौटने का सुख ! – झारखंड भाजपा में कितना कारगर सिद्ध हो पाएंगे समाचार विश्लेषण चंदन मिश्र राजभवन की चहारदीवारी के अंदर सत्ता का आभासी केंद्र बने रहने से कहीं ज्यादा बेहतर चहारदीवारी के बाहर की स्वच्छंद हवा और कार्यकर्ताओं के बीच जय जयकार के नारे सुनने का सुख अद्भुत होता है। ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शायद यही सुख की अनुभूति कर रहे होंगे, जब वह गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरकर बाहर आए। कार्यकर्ताओं की भीड़ और जय-जयकार के नारों ने उन्हें विशिष्ट सुख प्रदान किया होगा। याद कीजिए वो दिन…

Read More

इस साल भाजपा को मिला 2,244 करोड़ चुनावी चंदा बीआरएस को मिले 580़ व कांग्रेस को मिला 289 करोड का चंदा नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट द्वारा फरवरी 2024 में चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने के बाद भी माता लक्ष्मी राजनीतिक पार्टियों पर मेहरबान है। भाजपा पर तो माता लक्ष्मी की कुछ ज्यादा ही दया दृष्टि दिखा रही है। भाजपा को 2023-24 में लोगों, ट्रस्टों और कॉरपोरेट घरानों से 2,244 करोड़ रुपए चुनावी चंदे के रूप में मिले जो 2022-23 में मिले चंदे से तीन गुना अधिक हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से ज्यादा चुनावी चंदा तो दक्षिण भारत…

Read More

जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान चलाएगी कांग्रेस  बेलगावी । कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते गुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, हम नेहरू-गांधी विचारधारा और बाबासाहेब अंबेडकर के सम्मान के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा चुनाव आयोग जैसी सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है, लेकिन हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ…

Read More

रांची । डुमरी विधायक जयराम महतो पर गुरुवार को मामला दर्ज हुआ है। जयराम महतो पर बोकारो के चंद्रपुरा थाना में मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में जयराम महतो सहित सात नामजद पर मामला दर्ज हुआ है। इनमें जयराम महतो, संदीप महतो, तिलक महतो, नितेश, संजीत कुमार, राहुल पासवान और बिनोद चौहान सहित 40 अज्ञात लोगों पर रंगदारी, अवैध कब्ज़ा, चोरी सहित सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। इस संबंध में गुरुवार को सीसीएल के ढोरी के सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि जयराम महतो…

Read More

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों तथा जिला अस्पतालों का हेल्थ सर्किट बनाएं स्वस्थ्य सेवा सुधार के लिये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया कड़ा आदेश रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एवं जिला अस्पतालों का हेल्थ सर्किट बनाया जाए ताकि जरूरत के हिसाब से मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा सके। इससे किसी एक अस्पताल पर मरीजों का ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। इसके लिए जरूरी है कि सभी अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। मुख्यमंत्री गुरुवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग…

Read More

 रांची । उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास का गुरुवार को रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके स्वागत में उमड़ पड़ी। रघुबर दास कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर भाव विभ्वल हो गये और कहा की मैं एक मजदूर था, उसके बाद विधायक बना, फिर मुख्यामंत्री और राज्यपाल.. यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हैं। उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल बनने का मौका देने वाले सवालों के जवाब पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुझे 14 महीना भगवान जगन्नाथ की धरती पर ओडिशा की जनता का सेवा करने का मौका मिला।…

Read More

दुमका। लायंस क्लब दुमका सं. प. के तत्वावधान में वीर बाल दिवस का आयोजन गुरुवार को द सिटी गार्डन में किया गया। जिसमें बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता ग्रुप ए 5 वर्ष से 9 वर्ष के बीच प्रथम पुरस्कार प्रिंस कुमार, द्वितीय पुरस्कार अहिनिक प्रमाणिक, तृतीय पुरस्कार परी मोदी एवं सांत्वना पुरस्कार सक्षम आर्यन ग्रुप बी 10 वर्ष से 15 वर्ष प्रथम पुरस्कार शुष्मिता टुडू, द्वितीय पुरस्कार साक्षी कुमारी, तृतीय पुरस्कार अनुष्का पायल एवं सांत्वना पुरस्कार अभिषेक कुमार। भाषण प्रतियोगिता में ग्रुप ए 6 वर्ष से 10 वर्ष प्रथम पुरस्कार पंखुड़ी राज, द्वितीय पुरस्कार…

Read More

दुमका। तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी चौक में बुधवार को तुलसी जी का पूजन किया तथा दीप प्रज्वलित कर भंडारा का भोग लगाया है। इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों को भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मोदी, नगर अध्यक्ष जनार्दन शर्मा संयोजक प्रमाण वर्मा सहसंयोजक दीपक पासवान सहित कई लोगों ने सहयोग किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

Read More

दुमका। शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान मोदी साड़ी हाउस के व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय सेठमल मोदी के पौत्र एवं सुनील मोदी के पुत्र सुजल मोदी ने पश्चिम बंगाल, कोलकाता के भवानीपुर कॉलेज में कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंट से ग्रेजुएट की पढ़ाई में टॉपर होने पर एवं एक अच्छा एकेडमिक परफॉर्मेंस प्राप्त करने के अवसर पर भवानीपुर कॉलेज से सुजल मोदी को सम्मानित किया है । इस बात की जानकारी परिजन द्वारा गुरुवार को बताई गई उन्होंने कहा कि इस खबर से परिजन एवं मित्र मंडली खुशी का लहर दौड़ गई है। सभी ने उनकी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी…

Read More