दुमका। तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी चौक में बुधवार को तुलसी जी का पूजन किया तथा दीप प्रज्वलित कर भंडारा का भोग लगाया है। इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों को भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मोदी, नगर अध्यक्ष जनार्दन शर्मा संयोजक प्रमाण वर्मा सहसंयोजक दीपक पासवान सहित कई लोगों ने सहयोग किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।


