Author: Santal Express

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा है कि मरांग बुरु दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों सहित देश को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि जो बोला, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण मंईयां सम्मान का आज का कार्यक्रम टाल दिया गया है लेकिन मैंने जो वादा राज्य की महान जनता से किया था, उसे पूरा कर रहा हूं। हर मंईयां के खाते में हर माह 2500 रुपये दिये जा रहे हैं। साल में पूरे 30 हजार रुपये मिलेंगे।

Read More

हजारीबाग । हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की मौत शनिवार अहले सुबह रांची के देवकमल अस्पताल में हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने मौत की पुष्टि की है। एसडीओ के ससुराल वालों ने एसडीओ अशोक कुमार पर अनिता को जलाकर मार देने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का भाई राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपित बनाया गया है। एफआईआर में राजू कुमार ने कहा है कि बहन…

Read More

साहिबगंज | जिले में आए दिन चोरों के हौसला बुलंद है. किसी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं| और पुलिस सिर्फ अनुसंधान में ही जुटी रहती है. ताजा मामला जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत समलापुर की जहां बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाया और घर से लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए.बता दे जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत समलापुर निवासी गृह स्वामी सुधांशु शेखर उपाध्याय झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के मैनेजर के घर में भीषण चोरी हो गई घर में रखें आभूषण,कैस,लैपटॉप, एलसीडी,सीसीटीवी के हार्ड डिक्स, जैसे कई सामान उड़ा ले…

Read More

 नाला (जामताड़ा) : शुक्रवार को नाला नेताजी स्टेडियम में दिशोम गुरू क्लब कालीपाथर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल में आठ टीम खड़ा हुआ जिसमें राय ब्रदर तथा जामुड़िया एमजी आदिवासी क्लब सेमीफाइनल हेतु क्वालिफाई किया।मालूम हो कि आज खेल के दूसरे दिन आसनसोल मिली जुली क्लब वर्सेस दामोदरपुर एफसी जामुड़िया तथा राय ब्रदर वर्सेस एबी ब्रदर तथा लकी बाॅयज वर्सेस जेबीसी अम्बीका एकादश फुटबॉल टीम ग्राउंड पर उतरे थे, वहीं सभी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।अंत में राय ब्रदर्स तथा लकी बाॅयज के बीच सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें राय ब्रदर क्वालिफाई…

Read More

महागामा प्रतिनिधि (गोड्डा) / नगर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। नगर प्रबंधक रोहित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यहां प्रशासन ने मुख्य मार्ग से मोहनपुर चौक, फल विक्रेता, गुमटियां, और अन्य अवैध ढांचों को हटाकर जमीन को समतल कराया। अंचलाधिकारी डा. खगेन महतो ने चेतावनी दी कि बाजार क्षेत्र में जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, वे इसे स्वयं हटा लें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर प्रबंधक रोहित गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को अभियान मोहनपुर चौक से मुख्य मार्ग  तक किया गया। उसके उपरांत हटिया चौक, पुरानी मुख्य बाजार और रेफरल…

Read More

गोड्डा : पड़ोसी राज्य बिहार के समस्तीपुर जिले अंतर्गत ताजपुर भेड़ोखड़ा ग्राम स्थित अखंड भारत वैदिक पत्रकार महासंघ नई दिल्ली न्यास राष्ट्रीय कार्यालय में पत्रकारों के हितों में प्रेस वार्ता की गई। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को देश के तमाम पत्रकारों के हितों में भेजे गए आवेदन पत्र को लेकर बृहत वार्ता और संवाद किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल पोद्दार पत्रकार द्वारा भारत कि महामहिम राष्ट्रपति को दिए गए आवेदन के बारे में जानकारी दिया गया। बताया कि भारत के संविधान में यह लिखा गया है कि पत्रकार प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है। कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता  पाकुड़ । शुक्रवार को जिला नियोजनालय, पाकुड़ द्वारा नियोजनालय कार्यालय परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें आठवीं से ग्रेजुएट पास युवक-युवतियों ने भाग लिया। आयोजित रोजगार मेलें में एस आईएस लिमिटेड, बिरसा  सिक्योरिटी दुमका, सेवा सहयोग सिक्योरिटी & फेसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, फुलएमबरी टेक्स्ट कॉम प्राइवेट लिमिटेड, कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, सन ब्राइट मेनपावर प्राइवेट लिमिटेड आदि नियोजकों ने भाग लिया। इस मेले में कुल-688 अभ्यर्थियों नें भाग लिया, जिसमें कुल 227 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इसके अलावा 374 अभ्यार्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया।मौके पर जिला…

Read More

 संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार के तड़के ट्रेनी डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में छापेमारी कर कोयला चोरी से जुड़े 14 लोगों को 46 साइकिल सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस की टीम ने तड़के लोटा मारा ,प्यादापुर और आसानडिप गांव के इलाके में छापेमारी की और कोयला चोरी में शामिल 14 लोगों को नगर थाना लाया। 14 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें शुक्रवार के अपराह्न में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस बाबत नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक हरदेव प्रसाद ने बताया कि कोयला चोरी के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर(पाकुड़) अवैध रूप से कोयला के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस निरन्तर छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को पैनम पथ के सिलकुट्टी गांव निकट पुलिस ने औचक छापेमारी कर कोयला लदे छह बाइक को जब्त किया। वही मौके से बाइक सवार भाग निकला। थाना प्रभारी रंजन सिंह के नेतृत्व में पुलिसबल ने गांव के मुख्य पथ में अवैध रूप से ले जा रहे सभी बाइक को रोका।इस दौरान सभी बाइक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने तत्काल कोयला सहित सभी बाइक को जब्त किया गया। बताते चले कि इस पथ से अवैध रूप से …

Read More