नई दिल्ली । कहते हैं कि जब खेत की बागड़ ही फसल खाने लगे तो रखवाली कौन कर पाएगा। कुछ इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है। जहां बैंककर्मी ने ही एक कंपनी को चूना लगा दिया। कर्नाटक पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर फॉड के आरोप में एक्सिस बैंक के एक रिलेशनशिप मैनेजर और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रिलेशनशिप मैनेजर ने बेंगलुरु की कंपनी ड्रीमप्लग पेटेक सलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के 12 करोड़ रुपये उड़ा दिए। आरोपियों में रिलेशनशिप मैनेजर वैभव पिथादिया (29 साल), बैंकिंग एजेंट नेहा बेन विपलभाई, इन्श्योरेंस एजेंट और वैभव के…
Author: Santal Express
सियोल । दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 28 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जानकारी के अनुसार यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। यह 174 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर सहित 180 लोगों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा था। विमान रनवे से फिसल कर दीवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। एयरपोर्ट पर तैनात फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल हरकत में आई। आग पर काबू पा…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि संविधान हमारा पथ प्रदर्शक है। 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। मन की बात के 117 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025 में 26 जनवरी को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं। हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा सौंपा गया संविधान समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। संविधान हमारे लिए पथ प्रदर्शक और मार्गदर्शक…
रांची । अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने भारतमाला प्रोजेक्ट पर शनिवार दोपहर को हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बर्बरीक प्रोजेक्ट में जो घटना हुई है, वह उसने कराया है। कंपनी को उसकी ये आखिरी चेतावनी है। कंपनी को क्या लगता है, उसको बिना मैनेज किए आप काम करके नहीं निकल पायेंगे। मयंक सिंह ने लिखा है कि हमको इग्नोर किये। इसलिए आज आपके कान का पर्दा खोलने के लिए दिवाली मनाये हैं। अगली बार होली खेलेंगे, वो भी खून की। उल्लेखनीय है कि रामगढ़…
रांची । राजधानी रांची के बिल्डर और भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश सिंह को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के नाम पर फोन करके संगठन की मदद करने की बात कही गई है। इस संबंध में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रमेश ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात कही। साथ ही उसने कहा कि संगठन के कमांडर सहित सदस्यों की नजर उन पर है। संगठन को सहयोग…
– कैसे गति पकड़े सरकारी कामकाज, प्रमुख विभाग कर्मियों से हैं खाली – सरकार में स्वीकृत पदों के विरुद्ध सिर्फ 38.44 फीसदी कर्मी ही कार्यरत चंदन मिश्र झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित नई सरकार के कामकाज ने अभी गति नहीं पकड़ी है। विभिन्न विभागों के मंत्री अभी विभागीय बैठकें कर कामकाज समझने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं और सरकारी औपचारिकता निभा रहे हैं। सरकार के आधे दर्जन मंत्री बिल्कुल नए हैं और सरकारी कामकाज से उनका पहली बार वास्ता पड़ा है। ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने जनता से किए…
व्यवसायी के कमर में लगी गोली, रेफर दुमका ब्यूरो मसलिया; मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत के मोहलबना मोड़ के पास शनिवार देर शाम को तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने एक युवक से हाथापाई कर व एक गोली दागकर तीन लाख रुपए का सोना एवं चांदी की लूट कर ली। युवक रानीघागर पंचायत के पहरुडीह गांव के संजय राणा उर्फ मुन्ना है। जो अपने ज्वेलर्स दुकान से सारा गहना व रुपये लेकर बाइक से हर दिन की तरह अपना घर अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने अचानकउसका बाइक को रोक कर…
देहरादून । देवभूमि उत्तराखंड की धरती एक बार फिर कांप उठी। शनिवार सुबह 9:36 बजे चमोली कस्बे के निकट भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र पृथ्वी मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की रिपोर्ट के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 5 किमी की गहराई पर था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार…
ड्रोन शो में होगा महाकुम्भ और प्रयाग की पौराणिक कथा का प्रदर्शन-2000 लाइटनिंग ड्रोन करेंगे संगम नोज के आकाश में प्रदर्शन महाकुम्भ की शुरुआत और अंत में किया जाएगा ड्रोन शो का प्रदर्शन महाकुम्भ नगर । प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 को लेकर योगी सरकार कई क्षेत्रों में रिकार्ड कायम करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिव्य और भव्य महाकुम्भ की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रयागराज में मंदिरों, गंगा जी के घाट, पार्क से लेकर सड़कों, फ्लाई ओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नये और अनोखे…
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। ईडी की टीम ने रायपुर और बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार भूपेश सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा के रायपुर स्थित धरमपुरा के मकान में और उनके पुत्र सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश लखमा के सुकमा स्थित आवास पर छापेमारी की है। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के आवास पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान मौजूद हैं। रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर में ईडी की टीम…

