व्यवसायी के कमर में लगी गोली, रेफर
दुमका ब्यूरो

मसलिया; मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत के मोहलबना मोड़ के पास शनिवार देर शाम को तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने एक युवक से हाथापाई कर व एक गोली दागकर तीन लाख रुपए का सोना एवं चांदी की लूट कर ली। युवक रानीघागर पंचायत के पहरुडीह गांव के संजय राणा उर्फ मुन्ना है। जो अपने ज्वेलर्स दुकान से सारा गहना व रुपये लेकर बाइक से हर दिन की तरह अपना घर अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने अचानकउसका बाइक को रोक कर सारा रुपया व गहना अपने हवाले कर देने को कहा। इस क्रम में जब युवक संजय ने बल पूर्वक भागने की कोशिश की तो एक गोली कमर में मार कर नीचे गिरा दिया। और उसके मोटरसाइकिल के डिक्की से लगभग तीन लाख का सोना व चांदी लेकर फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर मोहलबना चौक के ग्रामीण पंहुचा तो देखा। संजय राणा लहूलुहान घायल जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन फानन में उसे प्रार्थमिक उपचार के मसलिया थाना क्षेत्र के सीमांत एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत को देखकर दुमका ले जाने को कहा। स्वजनों ने घायल संजय राणा उर्फ मुन्ना को फुलो झानो मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक के पिता मनबोध राणा ने बताया कि बेटा हाल फिलहाल ही सोना चांदी का ज्वेलरी का दुकान आश्रम मोड़ चौक में किया था। वह दुकान का सटर गिराने के बाद अपना सारा सामान साथ में घर ले आता था। अपराधियों ने पूर्व प्लान कर इस घटना को अंजाम दिया।





