यह प्रस्ताव न्यायिक नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की एक कोशिश नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जो न्यायपालिका में पारदर्शिता और समानता तय करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। इस प्रस्ताव में मौजूदा या पूर्व संवैधानिक कोर्ट के जजों के परिवार के सदस्यों को उच्च न्यायालय के जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश को रोकने की बात की जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि आम धारणा है कि इन वकीलों को पहली पीढ़ी के वकीलों की तुलना में प्राथमिकता दी जाती है।…
Author: Santal Express
देहरादून । मोबाइल,इंटरनेट और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म परिवार में तू तू मैं मैं का जरिया बन रहा है। शादी जैसे रिश्ते टूट रहे हैं और घर परिवार में विवाद बढ़ रहा है। इस पर महिला आयोग ने चिंता जाहिर की है। अभी तक पति-पत्नी, सास-ससुर और देवर-भाभी के बीच होने वाली तू-तू, मैं-मैं से लेकर छोटे-छोटे विवाद परिवार टूटने का कारण बनते थे, लेकिन अब पति-पत्नी के सात फेरों के बंधन की डोर को इंटरनेट मीडिया के तार तोड़ने लगे हैं। फेसबुक, वाट्सएप, इंस्टाग्राम पर व्यस्तता की वजह से पति-पत्नी में कलह होने लगी है। एक-दूसरे को वक्त नहीं…
नई दिल्ली । कभी भी किसी भी दंपत्ति को अपने बच्चों के सामने क्या बोलना है क्या नहीं बोलना का ध्याना हमेशा रखना चाहिए। अन्यथा बच्चा पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। छोटे बच्चों के सामने पति पत्नी के बीच के रिश्ते को लेकर कुछ बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन आधुनिकता के इस दौर में पति पत्नी अपने बच्चों के सामने वह काम भी करने लगते हैं जिन्हें करने से उन्हें बचना चाहिए। ऐसा इसलिए कि बच्चों के दिमाग पर ऐसा करने से काफी गलत असर पड़ता है। बच्चे मासूम होते हैं बड़े जो काम उनके सामने करते हैं बड़े…
अजमेर । सुदूर देशों से आने वाले प्रवासियों पक्षियों में प्रमुख पेलिकन ने अजमेर से दूरी बना ली है। हर साल आनासागर और फॉयसागर झील में सैकड़ों की तादाद में आने वाले इस यूरोपियन पक्षी की आमद इस बार केवल आनासागर में हुई है। लेकिन वहां भी कम। प्रमुख झीलों पर चौंकाने वाली बात सामने आई कि इस बार फॉयसागर में एक भी पक्षी अब तक नहीं पहुंचा है। जबकि आनासागर में पेलिकन के अलावा गल और कॉमन कूट भी आए हैं। इन तीनों की ही संख्या बहुत कम है। वन विभाग की पक्षी गणना की पद्धति के आधार पर…
शिमला । हिमाचल प्रदेश में रिश्वत की शिकायत को लेकर सीबीआई ने ईड़ी के शिमला कार्यालय में छापा डाला था। इस छापे में सहायक निदेशक विशाल दीप पिछले एक सप्ताह से फरार है। ईड़ी के इस सहायक निदेशक ने हिमाचल के शिक्षण संस्थानों पर स्कॉलरशिप घोटाले में एक-एक करोड रुपए की रिश्वत देने का दबाव बनाया था। विशालदीप ने 25 शैक्षणिक संस्थाओं को अपना निशाना बनाया था। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2013 से 2017 के दौरान 181 करोड रुपए की स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर मामले की जांच कर रहा था। 2019 में सीबीआई ने निजी शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ मामला…
रांची । राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कैशियर से 13 लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना का विरोध करने पर एक होटल मैनेजर को गोली मार दी। होटल मैनेजर का नाम सुमित कुमार बताया गया है। वह होटल लोटस के मैनेजर बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक में 13 लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने मारपीट कर और हथियार का भय दिखाकर रुपये लूट लिये। सभी बदमास मुंह पर रुमाल बांधे हुए…
काबुल । अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने महिलाओं के खिलाफ ताजा फरमान जारी किया है। तालिबान के सर्वोच्च नेता ने शनिवार को आदेश जारी कर घरेलू इमारतों में उन जगहों पर खिड़कियां बनाने पर पाबंदी लगा दी है, जहां से महिलाओं के नजर आने की संभावना है। इस फरमान के पीछे अश्लीलता रोकने का तर्क दिया गया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि इमारतों में ऐसी खिड़कियां नहीं होनी चाहिए जिनसे आंगन, रसोई, पड़ोसी का कुआं और आमतौर पर महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अन्य जगहों को देखा जा…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में फर्जी पासपोर्ट रैकेट से जुड़े एजेंट मनोज गुप्ता को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी बांग्लादेश भागने की योजना थी। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इसी इरादे से वह उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में किराए के मकान में रहने लगा था, जो बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित है। मनोज गुप्ता इस रैकेट में शामिल सातवें और आखिरी आरोपित है, जिन्हें पुलिस ने 15 दिसंबर से अब तक गिरफ्तार किया है। यह रैकेट पश्चिम बंगाल में संचालित हो रहा था और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी भारतीय…
लखनऊ । केले की खेती और निर्यात से उत्तर प्रदेश के किसानों की कमाई बढ़ेगी। केले की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने उसे कुशीनगर का वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट भी घोषित कर रखा है। योगी सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल के दौरान यूपी की कनेक्टिविटी एक्सप्रेसवे, एयरवेज और रेल सेवाओं के जरिये वैश्विक स्तर की हो गई है। इसे लगातार और बेहतर बनाया जा रहा है। ऐसे में लैंड लॉक्ड होना यूपी की प्रगति के लिए कोई खास मायने नहीं रखता। लिहाजा केंद्र की पहल का सर्वाधिक लाभ भी यूपी के किसानों को होगा। प्रदेश सरकार…
योग गुरु की कंपनी और जिले की तीन एफपीओ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट (ओडीओपी) योजना का असर लगातार दिख रहा है। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद बहराइच के किसानों से हर साल 50 हजार टन हल्दी खरीदेगी। इसको लेकर बहराइच के तीन कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के साथ बाबा रामदेव की कंपनी ने हरिद्वार में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिले के उत्पादों को विश्वस्तर…

