रांची । झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मुरारी लाल मीणा मंगलवार को सेवानिवृत हो गये। मुरारी लाल मीणा रेल डीजी के पद से रिटायर हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 में मुरारी लाल मीणा को डीजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी। इससे पहले वे सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और पुलिस मुख्यालय में कई पदों पर पदस्थापित रह चुके हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से तीन जनवरी, 2025 को मुरारी लाल मीणा को विदाई दी जाएगी।
Author: Santal Express
रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड में बेरोजगारी आसमान छू रही है। बेरोजगारी कम करने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की गई थी लेकिन यह योजना केवल कागजों पर ही सीमित रह गई है। मरांडी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में गिरिडीह जिले के 416 लोगों ने रोजगार के लिए आवेदन किया लेकिन एक भी व्यक्ति को ऋण स्वीकृत नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए…
रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास की बड़ी बहन का मंगलवार को निधन हो गया। रघुवर दास ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है। रघुवर ने लिखा है कि मेरी मां स्वरूपा बड़ी बहन का आज निधन हो गया। महाप्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने निजधाम में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपनी बड़ी बहन की तस्वीर भी साझा की है।
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को राज्य में इको टूरिज्म के विकास के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी एवं पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार के साथ राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं एवं उन्हें विकसित करने निमित्त बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में इको टूरिज्म को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को…
पलामू । गढवा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर मेराल थाने में एफआईआर दर्ज कराने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। विधायक के अलावा तीसरटेटुका के मुखिया पति जगजीवन राम के विरुद्ध संजय कुमार चौबे ने कथित गाली गलौज करने, धमकी देने और 35 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप भी एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। संजय चौबे की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि पेशका ऑफिस से बघेसर तक सड़क निर्माण कार्य करा रहे हैं। 27 दिसंबर की दोपहर लगभग ढाई बजे तीसरटेटुका…
मेलबर्न । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली हार को निराशाजनक बताया है। रोहित ने मैच के बाद कहा, यह बहुत दुखद है। ऐसा नहीं है कि हम हार मानने के इरादे से ही मैदान में उतरे थे। हम अंत तक लड़ना चाहते थे पर बदकिस्मती से सफल नहीं हो पाये। साथ ही कहा कि प्रदर्शन देखने केवल पिछले दो सत्रों का आंकलन करना कठिन होगा। अगर आप पूरे टेस्ट मैच को देखें, तो हमें भी अवसर मिले थे पर हम उनका लाभ नहीं उठा पाये। एक समय दूसरी पारी…
निपटा लें ये 3 जरूरी काम, 31 दिसंबर है आखिरी तारीख नई दिल्ली । साल 2025 का स्वागत करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण फाइनेंशियल काम निपटाना बेहद जरूरी है। इन कामों की समय सीमा 31 दिसंबर 2024 है। अगर आपने इन कामों को समय पर पूरा नहीं किया, तो न केवल आपको आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि कुछ मामलों में अतिरिक्त शुल्क या पेनल्टी भी लग सकती है। आइए जानते हैं इन तीन जरूरी कामों के बारे में: आयकर विभाग द्वारा शुरू की गई विवाद से विश्वास योजना टैक्सपेयर्स को लंबित विवादों का समाधान देने का अवसर देती है। इसके तहत,…
मुंबई । सेबी ने सोशल मीडिया खुद को इंफ्लुएंसर बताकर शेयर मार्केट के टिप्स और स्टॉक्स की सिफारिशें करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। साल 2024 में कई लोगों पर कार्रवाई की गई है, जिन्होंने शेयर बाजार के बारे में भ्रामक जानकारी दी और लोगों को गुमराह किया। इनमें से एक प्रमुख इंफ्लुएंसर के खिलाफ हाल ही में सख्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सेबी ने 15,000 से ज्यादा वेबसाइट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जो स्टॉक टिप्स और सिफारिशों से जुड़ा कंटेंट फैला रहे थे। सेबी की इस कार्रवाई से यह पता चलता है…
संदेहियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने एक स्पेशल पुलिस टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके लोगों की पहचान में तेजी से काम किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अब तक 400 से अधिक लोगों को पकड़ा है जिन पर संदेह की तलवार लटकी है। इन लोगों की असलियत की जांच की जा रही है, और फिर उन्हें उनकी सही जगह पहुंचाने की कवायद है। दिल्ली पुलिस के दो अलग-अलग जिलों में भी 15 गैरकानूनी तरीके से रह रहे लोगों…
अभ्यार्थियों को उकसाने, सड़क पर हंगामा कराने का आरोप पटना । बिहार की राजधानी पटना में रविवार की देर रात छात्रों द्वारा प्रदर्शन कर रहे लगभग 700 छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और वाटर कैनन का उपयोग किया गया। जिसके बाद पुलिस ने 21 नामजद लोगों के साथ 700 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसमें प्रशांत किशोर का नाम भी शामिल है। प्रशांत किशोर पर अभ्यार्थियों को उकसाने, सड़क पर लेकर आने और हंगामा कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्हें लाठी चार्ज करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है। वामपंथी संगठनों ने…

