मेलबर्न । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली हार को निराशाजनक बताया है। रोहित ने मैच के बाद कहा, यह बहुत दुखद है। ऐसा नहीं है कि हम हार मानने के इरादे से ही मैदान में उतरे थे। हम अंत तक लड़ना चाहते थे पर बदकिस्मती से सफल नहीं हो पाये। साथ ही कहा कि प्रदर्शन देखने केवल पिछले दो सत्रों का आंकलन करना कठिन होगा। अगर आप पूरे टेस्ट मैच को देखें, तो हमें भी अवसर मिले थे पर हम उनका लाभ नहीं उठा पाये। एक समय दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 90 रनों पर ही 6 विकेट हो गये थे और हमारे पास उसे कम स्कोर पर समेटने का अवसर था।
उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि हमारे लिए अब हालात कठिन हैं पर हम कठिन हालातों में बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मैं केवल एक हालात पर ध्यान नहीं करना चाहता। हम इस मैच में बेहतर नहीं थे। उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी, विशेषकर दूसरी पारी में उनकी अंतिम विकेट की साझेदारी ने हालात बदल दिये। ये भी हमारी हार का एक कारण बना। उन्होंने कहा,हम जानते थे कि चौथी पारी में 340 रन बनाना आसान नहीं होगा। हमने इसी लिए दो सत्रों में विकेट बचाए रखने के प्रयास किया पर मेजबान टीम की गेंदबाजी ज्यादा ही अच्छी रही। हम लक्ष्य भी हासिल करना चाहते थे और उसके लिए प्रयास भी कर रहे थे लेकिन विफल रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


