Author: Santal Express

कोलकाता । कोलकाता के बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले में आरोपित सुजय कृष्ण भद्र की तबीयत बिगड़ने के कारण सोमवार को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया में बाधा आई। भद्र को सुबह बेहोशी की हालत में दक्षिण कोलकाता के प्रेसिडेंसी सेंट्रल सुधार गृह से राज्य संचालित एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, सुजय कृष्ण भद्र, जिन्हें ‘कालीघाट के काका’ के नाम से जाना जाता है, ने सुबह बेचैनी की शिकायत की और इसके बाद वे बेहोश हो गए। इसके चलते उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल में…

Read More

रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि झारखंड में प्रतिदिन औसतन पांच लोगों की हत्या हो रही है। मरांडी ने राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के आंकड़ों के हवाले से लिखा है कि इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक के बीच 1400 लोगों की हत्या की जा चुकी है। इस दौरान सिर्फ आमलोग ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि भी असमय मौत के घाट उतार दिए…

Read More

रांची । राजधानी रांची में नए साल को लेकर रविवार की देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए और डीएसपी सिल्ली के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने मेन रोड से लेकर रातु रोड तक सड़क पर पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान बार-रेस्टोरेंट से लेकर सड़क पर वाहनों की जांच की गई। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने वालों की भी जांच हुई। उल्लेखनीय है कि नए साल के स्वागत को लेकर पूरे झारखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। वहीं, साल खत्म होने से पहले पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय, जसीडीह में दो दिवसीय अंतरविषयक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभ उद्घाटन सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, कुलपति डॉ जे पी मिश्रा, डॉ आर के शाह, शोध निदेशक, राजश्री जनक विश्वविद्यालय,जनकपुर धाम, नेपाल, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, पूर्व प्रोफेसर, सलाले विश्वविद्यालय, इथोपिया, डॉ सरोज कुमार मिश्र, सहायक निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।तदोपरांत डॉ नरेंद्र नाथ ठाकुर द्वारा मंगलाचरण का पाठ किया गया।सभी अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। आयोजकाें द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-27 दिसंबर से 5 जनवरी तक देवघर के इनडोर स्टेडियम में पूरे झारखंड के 32 पुरुष महिला खिलाड़ी का लगा कैंप। कैंप के लिए खिलाड़ी का चयन 27 को ट्रायल प्रक्रिया के द्वारा किया गया।इस बाबत देवघर जिला कब्बड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने बताया कि देवघर जिला कबड्डी संघ के द्वारा 50वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप जो दिनांक 8 जनवरी 2025 से लेकर 11 जनवरी 2025 तक उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होना निर्धारित है , भाग लेने वाली झारखंड कबड्डी टीम का चयन के लिए कैंप देवघर के इनडोर स्टेडियम में दिनांक 27 दिसंबर…

Read More

सरैयाहाट: कांग्रेस जिला महासचिव सरैयाहाट के कारूडीह निवासी नरेश यादव के आकस्मिक निधन पर सरैयाहाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि नरेश यादव एक साहसी और समर्पित कार्यकर्ता थे। पार्टी के वे एक मजबूत स्तंभ थे। उनके इस तरह छोड़ जाना काफी पीड़ादायक हैं। उन्होंने कहा कि दुनियां की यही रीत है, जो आया है वह जाएगा, यही विधाता का लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि नरेश यादव से उनका व्यक्तिगत लगाव था, उनके निधन से उनकी व्यक्तिगत क्षति है।…

Read More

आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएम हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन का फूका पुतला मसलिया। विगत शाम की गोलीबारी व छिनतई की घटना में ज्वेलर्स व्यापारी संजय राणा की मौत के आक्रोश में दुमका जामताड़ा के आश्रम चौक पर पुतला दहन किया गया। यहां दर्जनों ग्रामीणों व समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व दुमका विधायक बसंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। दुमका से पहुंचे बिमल मरांडी ने बताया कि जब से राज्य में झामुमो की सरकार बनी है। मानो अपराधियों को खुली छूट मिल गयी है। आये दिन नया नया आपराधिक घटनाओं में बृद्धि हो…

Read More

गोड्डा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित गोड्डा प्रीमियर लीग का ग्यारहवां सीजन का खिताब नंदन वॉरियर्स ने जीत लिया। नंदन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से चैंपियन की तरह बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन का स्कोर बनाया।वैभव यादव ने 41 बॉल में 58 रन एवं आयुष कुमार ने 48 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। गोड्डा टाइगर के कप्तान सिद्धार्थ ने 2 विकेट प्राप्त किया।जवाब में गोड्डा टाइगर की टीम ने सिद्धार्थ एवं राजेश कुमार के दूसरे विकेट के लिए 69 रन के पार्टनरशिप की बदौलत…

Read More

संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज – रविवार को जिले के मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डिवील कंपनी द्वारा निर्माण किए जा रहे मनिहारी गंगा पुल निर्माण की साइड से पूर्व मे हुई लोहे का स्क्रेब व बैटरी की चौरी की घटना हुई थी l जिसका लिखित शिकायत मुफ़्फ़्सील थाना की पुलिस को दिया गया था वही इस पर करवाई करते हुए रविवार को दक्षिणी मखमलपुर के खेत में बने एक अधनिर्मित मकान से लोहे का स्क्रेब को काफी मात्रा में बरामद कियाlमामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली इलाके में महिलाओं को जो पैसे बांटे हैं, उस पर राजनीति गर्म है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि वोट के बदले लोगों को पैसे बांट रहे हैं। हालांकि प्रवेश वर्मा ने कहा कि उनकी संस्था जरूरतमंदों को मदद करती है और उन्होंने अपने अकाउंट और संस्थान की ओर से महिलाओं को मदद की है। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दावेदारी का दावा पेश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली इलाके की महिलाओं ने…

Read More