सरैयाहाट: कांग्रेस जिला महासचिव सरैयाहाट के कारूडीह निवासी नरेश यादव के आकस्मिक निधन पर सरैयाहाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि नरेश यादव एक साहसी और समर्पित कार्यकर्ता थे। पार्टी के वे एक मजबूत स्तंभ थे। उनके इस तरह छोड़ जाना काफी पीड़ादायक हैं। उन्होंने कहा कि दुनियां की यही रीत है, जो आया है वह जाएगा, यही विधाता का लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि नरेश यादव से उनका व्यक्तिगत लगाव था, उनके निधन से उनकी व्यक्तिगत क्षति है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता ने दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर श्रीपति यादव, रामदिवस जायसवाल, बिनोद यादव, अशोक यादव, दीपक कुमार सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


