मधुपुर:- पिरे तरीकत सूफी शाह कुर्बान अली चिश्ती के नवासी, मास्टर मोहम्मद इकबाल अंसारी की पुत्री और मदीना मोहल्ला निवासी “नूर चमन” ने निकाह के पाक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। उनकी शादी मोहम्मद मोइनुद्दीन के पुत्र मोहम्मद गुलजार अहमद से इस्लामी रस्मो-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर हजरत मौलाना अब्दुल हकीम साहब ने निकाह की रस्में अदा कीं। इस शादी का सबसे खास और चर्चा में रहने वाला पल तब आया,जब झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण और जल संसाधन मंत्री,हरदिल अजीज विधायक हफीजुल हसन खुद दूल्हे की गाड़ी ड्राइव करते हुए बारात को दुल्हन के घर लेकर पहुंचे। उनके इस अलग अंदाज ने सबका ध्यान खींचा। दुल्हन के घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने गर्मजोशी के साथ बारातियों का स्वागत किया और मंत्री के इस अंदाज को खूब सराहा। इस यादगार मौके पर स्वादिष्ट पकवानों से मेहमानों की आवभगत की गई,और नई जोड़ी के लिए सलामती की दुआएं मांगी गईं। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष फैयाज केसर,बसपा के वरिष्ठ नेता जिया उल हक ‘टार्जन’,एडवोकेट लुकमान अंसारी,जमील अनवर,पत्रकार एजाज अहमद,अरशद मधुपुरी, अख्तर हसनैन कादरी और मास्टर शोएब आलम समेत सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए। दोनों परिवारों ने इस शुभ अवसर पर आए सभी मेहमानों को धन्यवाद दिया और नए जोड़े के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।




