मकर संक्रांति पर उत्तरायण हुए भगवान सूर्य,श्रद्धालुओं ने किया स्नान, दान जरमुंडी । मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य पर मंगलवार को बाबा बासुकीनाथ को तिल गुड़ और दही का भोग लगाकर विशेष पूजा अर्चना की गई। कपकपाती ठंढ के बावजूद तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिवगंगा में स्नान कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर तिल और गुड़ निवेदित किया। भगवान सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य पर मंगलवार को मकर संक्रांति के पुण्यकाल को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया और सुख समृद्धि की कामना कर परिजनों के लिए भोलेनाथ से कुशल क्षेम…
Author: Santal Express
मसलिया । मकर संक्रांति पर्व को लेकर मसलिया प्रखंड क्षेत्र में अहले सुबह से मंगलवार को काफी धूम देखी गई। लोग अहले सुबह दलाही नूनबिल माता मंदिर प्रांगण नदी में स्थित गर्म जलकुंड में अपनी आस्था के साथ डुबकी लगाई। इसके पश्चात लोगो ने नमक बतासा लेकर नूनबिल माता की पूजा अर्चना की। जानकारी के अनुसार इसी उपलक्ष्य में नूनबिल माता मंदिर के बगल में 8 दिवसीय मेला का आयोजन होता है। जंहा अन्य राज्यो सहित दूरदराज से लोग मेला पहुच कर नूनबिल माता पूजा अर्चना कर मेला का लुफ्त उठाते है। वही प्रखंड क्षेत्र के मसलिय ,रांगा, तिलाबाद, सपचाला,…
दुमका – दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर अखड़ा और सरी धर्म अखड़ा की ओर से सदर प्रखंड दुमका के दुंदिया और धतिकबोना गांव में बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ संताल आदिवासियों का पर्व सकरात मनाया गया| यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत पर मनाये जाने वाला पर्व है| यह पर्व दो दिनों तक मनाया जाता व है| पहले दिन को “हाकु काटकोम माह” कहते है, इस दिन को लोग जील पीठह(मांस लगा हुआ रोटी),मांस,मछली,सुनुम पीठह, कई तरह के सब्जी आदि खाते है| दूसरे दिन सुबह नहा-धोकर घर में पूर्वजों,मारंग बुरु आदि ईष्ट देवताओं का पूजा-अर्चना करते है|…
देवघर । आज मकर संक्रांति के अवसर पर देवघर स्थित पवित्र द्वादश ज्योर्तिलिंग में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस दिन विशेष रूप से बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण और पूजा अर्चना के साथ तिल और दही-चूड़ा चढ़ाने की प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मकर संक्रांति के दिन तिल और दही-चूड़ा का भोग चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन नई फसल से तैयार चूड़ा बाबा बैद्यनाथ को अर्पित करने से सालभर की मंगल कामना होती है। इस दिन से एक माह तक लगातार…
देवघर। पुस्तक मेला के चौथे दिन मकर संक्रांति के अवसर पर मेला परिसर में लोगों में पुस्तकों के प्रति जागरूकता बढ़ी। बच्चों और उनके अभिभावकों ने यहां पुस्तकों के साथ-साथ फूड क्राफ्ट, केक, चाय और लिट्टी चोखा का भी आनंद लिया। सुबह का सत्र योग और अध्यात्म से जुड़ा था, जिसे आर्ट ऑफ लिविंग के निशांत ने संबोधित किया। इस सत्र में मकर संक्रांति से जुड़े तथ्य भी साझा किए गए। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार खुशी झा और वेंकटेश श्री को मिला, जबकि दूसरा पुरस्कार साक्षी भारद्वाज और तृतीय पुरस्कार…
कैथरीन मोलन (23’) ने खेल का एकमात्र गोल किया रांची । शाची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने वुमेन्स हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) 2024-25 में आज मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, रांची में दिल्ली एसजी पाइपर्स के खिलाफ 1-0 की रोमांचक जीत दर्ज की। कैथरीन मोलन ने दूसरे क्वार्टर में खेल के 23वें मिनट में गोल कर टाइगर्स को बढ़त दिलाई, जिसे उन्होंने अंत तक बनाए रखा। खेल की शुरुआत में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। टाइगर्स ने सबसे पहले सर्कल एंट्री की, लेकिन दिल्ली एसजी पाइपर्स की दीपिका ने तुरंत जवाब दिया और गेंद को…
संताल एक्सप्रेस साहिबगंज साहिबगंज । मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर न्यू झारखंड युवा क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे जेनरल इंस्टीच्यूट के मैदान में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अनवर अली,जिला विकास समिति के प्रमुख अभिक्रम सिंह एवं एलसीसी कंप्यूटर सेंटर के प्राचार्य उत्तम कुमार ने पतंग उड़ा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम को आयोजक विनोद कुमार यादव के द्वारा बच्चों के बीच में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पतंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित कुमार द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार तृतीय…
देवघर । नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक स्थित शिव बिहार कॉलोनी में एक 39 वर्षीय व्यक्ति, प्रमोद कुमार सिंह, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है। आर्थिक तंगी और तनाव बना वजह मृतक की पत्नी, खुशबू देवी के अनुसार, प्रमोद कुमार सिंह मोबाइल रिपेयरिंग की छोटी दुकान चलाते थे। आय इतनी कम थी कि बच्चे की स्कूल फीस तक समय पर नहीं भर पाते थे। इसके अलावा, जमीन को लेकर भाई के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इन कारणों से प्रमोद मानसिक तनाव में थे। मंगलवार की सुबह, जब…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ के मकर संक्रांति स्नान पर्व पर प्रयागराज संगम तट पर उमड़ी भीड़ में सामाजिक एकता के साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली आवाजें भी सुनाई देती रहीं। एक ओर अमृत स्नान के लिए निकलने वाले अखाड़ों के साथ चल रहे श्रद्धालु जगह-जगह पर भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते दिखे तो दूसरी ओर स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं का जत्था हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रीय एकता का संदेश देता दिखाई दिया। झारखंड से मकर संक्रांति स्नान पर्व पर स्नान करने महाकुम्भ प्रयागराज पहुंचे मनोज कुमार श्रीवास्तव अपने जत्थे के साथ हाथों…
कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में आदिवासियों का पांच दिवसीय महापर्व सोहराय उर्फ वंदना मकर संक्रांति मंगलवार को धुमधाम के साथ सम्पन्न हो गया। मंगलवार को सोहराय के पांचवा दिन शिकार का आयोजन किया गया। समुदाय के लोग समुह बनाकर शिकार करने निकलते हैं। मौके पर कुंडहित प्रखंड के चन्द्रडीह ,बरमसिया, धोबना, इनायतपुर, धेनुकडीह, पहाड़गोड़ा, खैरबोना, गुदलीडीह, शंकरपुर, दुर्गापुर, बाजनापा़ड़ा, बाघाशोला, कालीपाथर, सौराकी, अगैया ,पुतुलबोना,सहित सभी आदिवासी गॉवों के आदिवासी युवक और युवतियों ने समूह बनाकर गॉव के निकट के जंगल झाड़ी पहुॅच कर विभिन्न जीब-जंतुओ का शिकार करते है। शिकार के दौरान शिकार किया गया जंतुओ को गॉव…

