महाकुम्भ नगर । मकर संक्रांति को पहले अमृत स्नान के साथ महाकुंभ का आगाज हो गया है। अक्सर ये माना जाता है कि धार्मिक आयोजन, यात्राओं, मेलों और पर्वों में उम्रदराज लोग शामिल होते हैं। इस बार महाकुम्भ में सनातन के प्रति युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मेला क्षेत्र के हर कोने में आपको युवाओं की अच्छी खासा तादाद देखने को मिल जाएगी। इस बार महाकुम्भ में देश के काेन-काेने से युवा सनातन धर्म की भव्यता, दिव्यता और आध्यात्मिकता का विराट रूप देखने के लिए उत्सुक दिखे। गौरतलब है कि 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मुंबई के नैसेना डोकयार्ड में दो युद्धपोतों और एक पनडुब्बी के जलावतरण के बाद कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद की भावना से काम करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है…
नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना पर सक्षम प्राधिकार से मंजूरी लिए बिना ही अपने आवंटित सरकारी आवास को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रहने की अनुमति देने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दिया है। कार्यकारी चीफ जस्टिस विभू बाखरू की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले पर सक्षम प्राधिकार फैसला लेने के लिए सक्षम हैं और इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। यह याचिका संजीव जैन ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने खुद के लिए आवंटित सरकारी…
स्टवांगर, (नॉर्वे) । भारत की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ी और विश्व में क्लासिकल शतरंज में छठे स्थान पर काबिज कोनेरू हम्पी प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज महिला 2025 टूर्नामेंट में वापसी कर रही हैं। टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। हम्पी का शतरंज करियर उनकी असाधारण उपलब्धियों से भरा है। वह 2002 में ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उनकी अन्य बड़ी उपलब्धियों में 2019 और 2024 में विश्व रैपिड चैम्पियनशिप खिताब जीतना शामिल है। 2020 में, उन्हें बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था। उन्होंने ओलंपियाड, एशियाई खेलों…
जनरल द्विवेदी ने पुणे में सेना दिवस परेड की सलामी लेकर सैनिकों में भरा जोश पुणे । थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को पुणे में सेना दिवस परेड की सलामी ली। उन्होंने देश की सीमाओं पर तैनात जवानों पर भरोसा जताते हुए कहा कि आज हमारा देश नए युग की दहलीज पर खड़ा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। परेड में विभिन्न मार्चिंग दस्तों और हथियारों के जरिए सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। सेना दिवस परेड 1949 में फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की भारतीय सेना के पहले भारतीय…
गोरखपुर । गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सर्द मौसम में भी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित…
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का उद्घाटन किया। अतिथिशाला में 24 कमरे, तीन सूट, मीटिंग हॉल और वेटिंग हॉल सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई गईं हैं। उद्घाटन के पश्चात अतिथिशाला के विभिन्न हिस्सों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। यहां आने वाले आगंतुकों को ठहरने में काफी सहूलियत होगी। आगंतुकों के लिए यहां सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री…
नई दिल्ली । भारत में अब मोटापे की परिभाषा को बदला गया है। पहले सिर्फ बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) से मोटापे का पता चलता था, लेकिन अब इसके लिए दो स्टेज निर्धारित किए गए हैं। नेशनल डायबिटीज ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन (एन-डॉक), फोर्टिस अस्पताल और एम्स दिल्ली ने मोटापे की परिभाषा को नए सिरे से परिभाषित किया है। इसका मकसद भारतीयों में मोटापे से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को बेहतर ढंग जानने और सही इलाज करना है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बुधवार को नई परिभाषा जारी करते हुए बताया कि मोटापे को अब दो स्टेज के हिसाब…
रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सब-इंस्पेक्टर सूरज पांडेय ने बुधवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रांची रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18624 से संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 13 हजार रुपये की 12 बोतल शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम संजीत कुमार है। वह बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने यह शराब की बोतलें रांची से खरीदी थीं और इसे…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-पिछले दिन रामकृष्ण मिशन आश्रम, राँची के बैनर तले, 54वाँ वार्षिक प्रतियोगिता के अंतर्गत सम्पूर्ण राज्य में राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों में सम्पन्न हुआ था। निबन्ध का शीर्षक था- नया भारत गढ़ो। ओपन टू ऑल ग्रुप में सुमन केशरी को प्रथम, अंकित कुमार राय को द्वितीय, अंजलि यादव को तृतीय एवं शुभांश राज को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रतियोगिता के शिक्षक ग्रुप में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ओझाडीह, टुंड, धनबाद के शिक्षक संतोष कुमार आनंद को प्रथम, विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ.…

