Author: Santal Express

रामा कान्त मालवीय देवघर:-देश में साइबर क्राइम के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ जहां डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए लोग तेजी से इंटरनेट और तकनीकी सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जालसाज और साइबर अपराधी इस डिजिटल युग का नाजायज़ फायदा उठा रहे हैं। आश्चर्य और चिंता की बात तो यह है कि पढ़े-लिखें लोग इस ढगी का सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं, हालाँकि इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इन ठगों के आगे सरकारी तंत्र पूरी तरह विफल और लाचार नजर आता है। एक खबर के…

Read More

रांची । झारखंड हाई कोर्ट में प्रथम और द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआई जांच कराने वाली बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। हाई कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सीबीआई को मामले में दायर आरोप पत्र को कोर्ट के रिकॉर्ड में लाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में रांची की सीबीआई की अदालत में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। इस पर कोर्ट ने अगली…

Read More

पटना । बिहार की राजनीति में बीजेपी फिर अपने सांगठनिक कारणों से चर्चा में हैं। 19 जनवरी को आयोजित राज्य परिषद की बैठक रद्द कर दी। इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना था। राज्य परिषद की बैठक स्थगित होने के पीछे का कारण एक व्यक्ति एक पद है। वहीं एक और कारण रघुवर दास को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि रघुवर दास को सांगठनिक जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को ले कर है। वहीं चर्चा यह है कि इन्हें झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता…

Read More

महाकुंभ में पहली बार शाही स्नान की जगह अमृत स्नान शब्द का किया गया इस्तेमाल महाकुंभ नगर । पंचाक्षरी मंत्र की अनुगूंज, मधुर भजन स्वर लहरी, हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष के मध्य महाकुंभ के पहले अमृत (शाही) स्नान पर अखाड़ों और नागा संन्यासियों की अवधूती शान से मंगलवार को संगम पर सनातनी आस्था का वैभव मुखर हो उठा। उमंग-उत्साह के बीच बैरागी अखाड़ों के वैराग्य का रंग और नागा संन्यासियों का आकर्षण अलग अलौकिक आध्यात्म की अनुभूति करा रहा था। यह दृश्य है संगम के घाटों का, जहां महाकुंभ का पहला अमृत स्नान मंगलवार सुबह 6.15 बजे…

Read More

महागामा : थाना क्षेत्र के दियाजोरी स्थित एनटीपीसी एमजीआर रोड स्थित सीलन खिजुरिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को महागामा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर एकता कुमारी के द्वारा घायल का जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया गया। मृत व्यक्ति को पहचाना रवि कुमार, उम्र तकरीबन 22 वर्ष, पिता क्रांति मंडल बिहार राज्य के सनोखर थाना क्षेत्र के तिलकपुर निवासी के रूप में की गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रवि कुमार अपनी मोटरसाइकिल से गांव के पास…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़) । मंगलवार सुबह रानीपुर – डांगापाड़ा पथ के परगला पुल निकट सड़क किनारे रखे हुए पुआल के ढेर में एकदिन की नवजात शिशु को पड़ा हुआ पाए जाने पर कोहराम मच गया। वही सड़क से गुजर रहे एक ईरिक्शा चालक की नजर बच्चे पर पड़ी। जो आननफानन में बच्चे को लेकर अपना घर की ओर चला गया। मिली जानकारी के अनुसार परगला नदी किनारे मकर संक्रांति के अवसर पर मेला आयोजन होना था। इसको लेकर सुबह से ही दुकानदारों सहित अन्य लोगो का आना जाना शुरू हो गया था। सुबह करीब नो बजे रानीपुर गांव…

Read More

गोड्डा : पिछले दिनों रांची में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में दुमका प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा पुरस्कार हासिल कर दुमका प्रमंडल सहित गोड्डा जिला को गौरवान्वित करने वाले कला – दल पी एंड डी डांस एकेडमी को जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो एवं जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने फूल माला, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। मंगलवार शाम एकेडमी के शांति नगर अवस्थित प्रशिक्षण शाला में आयोजित सम्मान – समारोह को संबोधित करते हुए डीएसओ डॉ. महतो ने सभी प्रतिभागियों सहित एकेडमी के निदेशक प्रेमचंद महतो एवं दीपक…

Read More

गोड्डा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निदेशानुसार लगातार एन्टी क्राईम चेकिंग चलायी जा रही थी। उसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि मनीष कुमार दास, पिता रंजीत रविदास, सा० बढ़ौना, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा एक अवैध देशी कट्टा छुपाकर रखा है तथा कोई बड़ा घटना का अंजाम दे सकता है। इस सूचना पर पुलिस बल ग्राम बढौना स्थित मनीष कुमार दास के घर पर छापामारी कर मनीष कुमार दास को पकड़ा गया तथा अवैध हथियार के संबंध में कड़ाई से पुछताछ करने पर पकड़ाये मनीष कुमार दास के द्वारा अपने घर के छज्जा से अवैध अग्नेयास्त्र को निकाल…

Read More

झारखंड नंबर की दो इनोवो कार से शराब को बिहार पहुंचाने की थी तैयारी हंसडीहा ( दुमका ) : झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की सुबह झारखंड नम्बर की दो इनोवा कार में छिपाकर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया है। हालांकि तीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने उक्त इनोवा कार में छिपाकर रखी गई 1128 बॉटल में करीब 462.6 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामलें की जानकारी देते हुए एसडीपीओ…

Read More

जामा(दुमका) । जामा प्रखंड मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूरी पर स्थित प्राकृतिक छटा बिखेरते तातलोई गर्म जलकुंड में मकर संक्रांति पर साफा होड़ समुदाय के अलावा हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी और पूजा अर्चना कर परिवार के सदस्यों के लिए खुशहाल जीवन की कामना की। मेले में पहुंचे लिट्टीपाड़ा,पाकुड़ जिले के साफा होड़ समुदाय के साफा होड़ अमीन मुर्मू व शिव नगर के धर्म गुरु बुधन हांसदा ने बताया कि आदिवासी समुदाय के लोग सरना धर्मावलंबी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मारांग बुरु बुढ़ा बूढ़ी,सिंग बोंगा सरना माता का पूजा अर्चना करते हैं| इस दौरान नौ प्रकार…

Read More