मसलिया । मकर संक्रांति पर्व को लेकर मसलिया प्रखंड क्षेत्र में अहले सुबह से मंगलवार को काफी धूम देखी गई। लोग अहले सुबह दलाही नूनबिल माता मंदिर प्रांगण नदी में स्थित गर्म जलकुंड में अपनी आस्था के साथ डुबकी लगाई। इसके पश्चात लोगो ने नमक बतासा लेकर नूनबिल माता की पूजा अर्चना की। जानकारी के अनुसार इसी उपलक्ष्य में नूनबिल माता मंदिर के बगल में 8 दिवसीय मेला का आयोजन होता है। जंहा अन्य राज्यो सहित दूरदराज से लोग मेला पहुच कर नूनबिल माता पूजा अर्चना कर मेला का लुफ्त उठाते है। वही प्रखंड क्षेत्र के मसलिय ,रांगा, तिलाबाद, सपचाला, मकरमपुर, गोलबंधा, तसरिया सहित दर्जनों गांवो में मकर संक्रांति पर्व को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर लोगो ने सुबह ही नहाधोकर मंदिरों में पूजा अर्चना की। साथ लोगो लोगो ने दही चूड़ा तिल से बने बिभिन्न प्रकार के मिठाई खाने के साथ लेकर पर्व का लुफ्त उठाया। वही छोटे छोटे बच्चों ने पतंग उड़ाकर आनंद उठाया।


