संताल एक्सप्रेस साहिबगंज
साहिबगंज । मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर न्यू झारखंड युवा क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे जेनरल इंस्टीच्यूट के मैदान में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अनवर अली,जिला विकास समिति के प्रमुख अभिक्रम सिंह एवं एलसीसी कंप्यूटर सेंटर के प्राचार्य उत्तम कुमार ने पतंग उड़ा कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम को आयोजक विनोद कुमार यादव के द्वारा बच्चों के बीच में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पतंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित कुमार द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार तृतीय स्थान अरमान राज ने प्राप्त किया।मौके पर कमिटी के कई लोग मौजूद थे।


