साहिबगंज। जिले के अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त करने के लिए सीएस डॉ. प्रवीण कुमार ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नदारद पाए जाने पर चार स्वास्थ कर्मियों की हाजरी काट दी गई। सीएस ने कहा कि विलंब से पहुचने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को बख्शा नही जाएगा। वही सिविल सर्जन निरीक्षण के दौरान सीएस ने ओपीडी,आईपीडी, प्रसूता वार्ड समेत पूरा अस्पताल का जायजा लिए है। सीएस ने आई ओपीडी में पहुचने वाले मरीजो के लिए अलग व्यवस्था समेत सुविधा मुहैया कराने का आवश्यक निर्देश दिए है। इसके अलावा सीएस ने साफ-सफाई का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


