राजकोट । भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कुल 5 विकेट लिए पर इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही वरुण के नाम एक ऐसा रिकार्ड रिकार्ड जुड़ गया है जो कोई भी गेंदबाज नहीं चाहेगा। वरुण विश्व के एकमात्र ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 2 बार पांच विकेट लिए और दोनो ही बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले वरुण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 नवंबर 2024 को दूसरे टी20 में 5 विकेट अपने नाम किए थे। तब भी भारतीय टीम हार गयी थी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में 2 मैच में 5-5 विकेट लिए और फिर भी उसकी टीम हार गई हो। .
वरुण ने इस पर निराश होकर कहा,” दुख की बात है कि हम इस मैच में अच्छा नहीं खेल पाए पर इस खेल की प्रकृति ही ऐसी है। साथ ही कहा कि हमें आगे बढ़ना होगा और अगले मैच के लिए तैयार होना होगा। इसका कारण है कि जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो आपको जिम्मेदारी लेनी होती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


