नई दिल्ली । हमारे शरीर को करीब 36 से 37 लाख करोड़ कोशिकाओं यानी सेंल्स ने मिलकर बनाया है। हर कोशिका का अलग काम, अलग व्यवहार और अलग जीवन होता है। ये मरती-जीती रहती हैं। अब वैज्ञानिक इन सभी कोशिकाओं का नक्शा बनाने में जुटे हैं। लेकिन इसमें हर एक सिंगल कोशिका की डिटेल होगी। उस कोशिश के बारे में सारी जानकारी होगी। ताकि अलग-अलग कोशिकाओं से जुड़ी समस्याओं, बीमारियों को रोक सके। विकास, प्रतिरोधक क्षमता जैसी चीजों को बेहतर बना सके। अगर ऐसा हुआ तब भविष्य में इंसानों करीब-करीब अमर किया जा सकेगा। या फिर मनुष्य को जिंदगी भर किसी तरह की बीमारियां नहीं होंगी। वैज्ञानिकों ने अब तक 10 करोड़ कोशिकाओं का हिसाब-किताब लिख लिया है।
इन कोशिकाओं की डिटेल्स दुनियाभर के 10 हजार लोगों के शरीर से लिए गए हैं। ये 100 अलग-अलग देशों के लोग हैं। ताकि अलग-अलग देशों में रह रहे लोगों के शरीर में मौजूद समानताओं और भिन्नताओं को पहचाना जा सके। उनकी भौगोलिक स्थिति और जेनेटिक बैकग्राउंड के आधार पर उनकी हर कोशिका के काम को जाना जा सके।
2026 में वैज्ञानिक ह्यूमन सेल एटलस को पूरा करने वाले है। जिसमें हर एक कोशिका की लोकेशन, पहचान और काम सब पता होगा। वह उम्र के अलग-अलग पड़ाव के बारे में पूरी जानकारी होगी। ताकि यह भी पता चलें कि कोशिका किस उम्र में किस तरह से काम करती है। यह नक्शा शुरूआती होगा। इसके बाद और रिसर्च किए जाएंगे। ताकि इंसान को बेहतर लंबा जीवन दिया जा सके। वैज्ञानिकों ने 40 रिसर्च पेपर्स और तैयार किए हैं। ताकि एटलस का पहली कॉपी तैयार हो सके। यह रिपोर्ट एक नेचर जर्नल में प्रकाशित हुई है। जिसमें कई अंगों और उनके सिस्टम को दिखाया गया है। जैसे फेफड़े, दिमाग और त्वचा।




