भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को सतर्क रहने की अपील की
नई दिल्ली । भारत में डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में तेजी से वृद्धि के साथ-साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। जबकि लोग एक तरह के धोखाधड़ी से अवगत हो रहे हैं, तो दूसरी ओर फर्जी ऐप्स के माध्यम से लोगों को धोखा देकर पैसे लूट रहे हैं। यूपीआई के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के मामलों में तेज़ी आई है। लाखों लोग इस ऐप के जरिए लेनदेन करते हैं, जिससे करोड़ों रुपए के लेन-देन का समापन होता है। भारतीय स्टेट बैंक जैसे विशाल सरकारी बैंक ने ग्राहकों को सतर्क रहने की अपील की है।
ऐप स्टोर पर कई फर्जी यूपीआई ऐप्स उपलब्ध हो गए हैं, जिनके माध्यम से साइबर अपराधी लोगों को फर्जी मैसेज भेजकर पैसे लूट रहे हैं। अपराधी आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं, जिसके बाद वे आपको गलती से पैसे भेज दिए हैं का दावा करके पैसे वापस मांगने की कोशिश करते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सबसे पहले आपको अपने बैंक खाते की स्थिति जांचनी चाहिए। अगर आपके खाते में अप्रत्याशित लेन-देन होता है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करें और शिकायत दर्ज करें। साइबर अपराधियों को बढ़ती हुई चुनौती का सामना करने के लिए हमें सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है।


