मुम्बई । पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के नहीं खेलने के कारण खेल के प्रति लोगों की रुचि कम हुई है। यहीं कारण है कि एशिया कप के लिए लोगों में उत्साह नहीं हैं। यहां तक कि भारत और पाकिस्तान मैच के टिकटों की भी अधिक मांग नहीं हैं। चोपड़ा ने कहा कि विराट और रोहित को देखने के लिए प्रशंसक मैदान में खिंचे चले आते थे। वहीं इन दोनो के नहीं होने से इसी कारण इस बार टिकटों की बिक्री पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, जब विराट कोहली रणजी ट्रॉफी खेलने गए थे तब भी स्टेडियम लगभग भरे हुए थे। ऐसे में उनका नहीं होना उन बड़े कारणों में से एक है जिस वजह से टिकट तेजी से नहीं बिक रहे।
चोपड़ा ने कहा कि अगर रोहित और विराट खेल रहे होते तो उससे बड़ा फर्क पड़ता। उन्होंने कहा, ‘अगर वे मौजूद रहते तो दर्शकों की भारी संख्या स्टेडियमों में। अगर अभी 5000 लोग आ रहे तो रोहित और कोहली की मौजूदगी में ये तादाद तकरीबन तीन गुना ज्यादा होती। उन्हें मुश्किल से ही इन्हें सामने से देखने का मौका मिलता है, इसलिए उनकी गैरमौजूदगी अहम हो जाती है।’ चोपड़ा ने कहा कि हम हमेशा कहते हैं कि भारत का मैच अगर चांद पर भी करा दो तो नीली जर्सी में खिलाड़ियों को देखने के लिए वहां भी लोग पहुंच जाएंगे। अब भारतीय टीम लंबे समय के बाद नीली जर्सी में दिख रही है, दुबई में मैच हो रहा है फिर भी दर्शकों की कमी है। एशिया कप में भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान से खेलेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


