देवघर :-एण्डटीवी के शोज ‘भीमा‘, ‘अटल‘, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में इस सप्ताह कुछ नाटकीय और मजेदार कहानियां देखें। भीमा‘ में अमित भारद्वाज ने कहा, कैलाशा बुआ अब हर संभव कोशिश कर रही है कि भीमा किसी भी तरह से पढ़ाई करने या अपनी परीक्षायें देने में सक्षम नहीं हो पाये। अटल‘ शो की नेहा जोशी ने कहा, अटल और उसके परिवार के लिए और मुश्किलें खड़ी करने वाली किसी लड़की से अटल की शादी कराने की साजिश रचता है। हप्पू की उलटन पलटन‘ के राजेश ने कहा, कटोरी अम्मा, जो अपने बेटे को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, अगले दिन सुबह जेल जाने का वचन देती हैं। क्या अम्मा अपने बेटे को छुड़ाने और स्थिति को सुलझाने में कामयाब होंगी?
भाबीजी घर पर हैं‘ के विभूति नारायण मिश्रा ने कहा, तिवारी टिल्लू की सैलरी देने से इनकार कर देता है, जिससे टीका और टिल्लू पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


