देवघर। सारवां थाना क्षेत्र में बिजली ट्रांसफार्मर के पुर्जों की चोरी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कथित तौर पर चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया। मामले को लेकर सारठ विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार (38) ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर सारवां थाना में कांड संख्या 114/26, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 62, 317(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी शमीम अंसारी (34), पिता स्वर्गीय हबीब अंसारी और शहाबुद्दीन अंसारी (33), पिता मुस्तफा अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से ट्रांसफार्मर के दो बुश इंसुलेटर और खुला हुआ एक नट-बोल्ट बरामद किया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


