घर से बुलाकर चकरो पहाड़िया ले गया था मृतक गुया पहाड़िया को
संताल एक्सप्रेस संवाददाता

साहिबगंज/बोरियों – साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडे पहाड़ से एक व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार बोरियों प्रखंड के गोंडा पहाड़ निवासी 42 वर्षीय गुया पहाड़िया का शव को बोरियो थाना पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक गुया पहाड़िया की पत्नी चांदी पहाड़िन ने बताई की गुया पहाड़िया खेती का काम करता है. शुक्रवार की शाम 4 बजे गांव के ही चकरो पहाड़िया उसे घर से बुलाकर ले गया था. करीब दो घंटे बाद एक महिला के घर के पास से गुया पहाड़िया का शव बरामद किया गया. चांदी पहाड़ी ने बताई की मेरे पति गुया पहाड़िया को चकरो पहाड़िया ने कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया है. पत्नी ने बताई की कुल्हाड़ी से मरने से मेरे पति के ललाट व आंख के पास गंभीर चोटे लगी है. उन्होंने बताई थी मृतक गुया पहाड़िया अपने पीछे पत्नी व दो पुत्री छोड़ गए. वहीं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.



