संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- बंगला सावन माह के अंतिम एवं हिंदी सावन माह के तीसरे सोमवार को 51कांवरियों ने 51 फ51 फीट का कावर लेकर पहुंचे कांवरिया राजमहल बंगला सावन माह के अंतिम एवं हिंदी सावन माह के तीसरे सोमवार को 51कांवरियों ने 51 फीट का कांवर लेकर उत्तर वाहिनी मां गंगा तट स्थित नगर क्षेत्र के सूर्यदेव घाट पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार उधवा चौधरी पाड़ा से निकलकर कांवरिया ने गाजे बाजे के साथ बोल बम का नारा लगाते हुए मुख्य मार्ग से उत्तर वाहिनी गंगा तट स्थित राजमहल सूर्य देव घाट पहुंचे. जहां गंगा जल उठाकर इसी रास्ते से कांवरिया यात्रा करते हुए कचहरी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा. मौके पर जयदेव चौधरी, सागर चौधरी, नयन चौधरी, पंकज चौधरी, हरिशंकर साहा, रतन चौधरी, पुराण चौधरी सहित अन्य कांवरिया एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


