मृतक की पत्नी ने कहा- -जेठा ने तीन माह पूर्व पति-पत्नी को जान से मारने की दी थी धमकी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट/साहिबगंज – साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के छोटा उदाली गांव के चांदू टोला में गोलीबारी की घटना में 45 वर्षीय व्यक्ति
जलका हेम्ब्रम ऊर्फ सीताराम हेम्ब्रम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे गोली चलने की घटना घटी. बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया तथा घटना की सूचना के बाद बरहेट थाना पुलिस रात्रि करीब एक बजे घटना स्थल पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही हेतु थाना लाई. इस मामले में मृतक की पत्नी मिरु मरांडी ने बताई कि जेठा हेम्ब्रम ने उसके पति सीताराम हेम्ब्रम को गोली मारा है.उन्होने बताई कि जेठा रात में उसके घर पहुंचा और पुछा कि दारू है. तो दो नहीं तो दोनों को मार देंगे.दारू नहीं होने की बात कहने के बाद ही उसके पति को कान के पास गोली मार दी और उसका पति वहीं गिर पड़ा. यह भी बताई कि जेठा ने तीन माह पूर्व धमकी दिया था कि वह पति-पत्नी को जान से मार देगा.वही पति की मौत हो जाने के बाद पत्नी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.बरहेट थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने तथा घटना के कारणों के लिए छानबीन में जुटी है.


