साहिबगंज । पश्चिम बंगाल और झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा थाना क्षेत्र के बिंदुपाड़ा फरीदपुर सीमा के समीप लाधोपाड़ा में बुधवार दोपहर को सड़क किनारे चार पहिया वाहन से एक व्यक्ति का शव फेंके कर भाग जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।इस घटना के बाद बंगाल झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्रांतर्गत कलाईडांगा के रहने वाले चंदन बेसरा(40) जो रेलवे में इंजीनियर के पद पर तैनात थे और बिंदुपाड़ा रेलवे स्टेशन में कार्यरत थे की हत्या कर उनका शव बरहरवा थाना क्षेत्र के लाधोपाड़ा में सड़क किनारे फेका गया है।ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक चार पहिया वाहन पश्चिम बंगाल की ओर से आया और चंदन बेसरा के शव को सड़क किनारे फेंक कर चला गया।
जिसके बाद आस पास के ग्रामीण वहां इकट्ठे हुये और इसकी सूचना ग्रामीणों ने बरहरवा थाना पुलिस को दी गयी।इस बीच उक्त घटना की खबर आस पास के इलाकों में आग की तरह फैली और सैकड़ों की भीड़ घटना स्थल पर इकट्ठा हो गयी। वही घटना की सूचना मिलने पर बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा,थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गये।इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने का रो रो कर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया कि मृतक चंदन बेसरा रेलवे में इंजीनियर थे तथा उनकी दो पत्नियां है।परिजनों ने बताया कि उनके शरीर में कोई चोट का निशान नहीं है।उन्होंने आशंका जताया है कि चंदन की हत्या गला दबाकर पश्चिम बंगाल में ही की गयी होगी और उनके शव को लाकर झारखंड में फेंक दिया गया है।इधर बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।घटना में प्रयुक्त वाहन खोजबीन किया जा रहा है।


