– नप कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया अपना श्रमदान
गोड्डा : नगर में बुधवार से चलाए जा रहे सामूहिक स्वच्छता श्रमदान अभियान कार्यक्रम में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से विभिन्न जगहों की साफ- सफाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी सफाई कर्मी 12 दिनों से पूरे झारखंड में हड़ताल में बैठे हुए हैं जिस कारण सभी जगहों पर गंदगी का अंबार लग गया है जिसकी साफ सफाई जरूरी है। उन्होंने कहा की मैं सफाई कर्मियों की मांगों को पूरा तो नहीं कर सकता लेकिन कोशिश जरूर किया जा सकता है। वहीं उन्होंने शहरवासीयों से अपील किया की इस कार्यक्रम में आप भी भागीदारी कर कार्यक्रम का हिस्सा बनिये ताकि शहर साफ-सुथरा हो सके। वहीं उन्होंने लोगों से कहा की शहरवासी यदि किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो वे मुझसे संपर्क कर सकते हैं या हो सके तो कार्यालय भी आ सकते हैं मैं उसकी समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। कहा कि यह सामूहिक स्वच्छता श्रमदान अभियान आज से 14 सितंबर तक लगातार चलता रहेगा। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने बस स्टैंड, मेला मैदान और विभिन्न जगहों पर सबों के साथ मिलकर सफाई की और कहा की जो भी व्यक्ति शहर को गंदगी को जमा करते हैं उसे साफ नहीं करते हैं तो नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई किया जाएगा। इस दौरान उक्त व्यक्ति पर फाइन भी लगाया जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना आपकी भी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि नगर में कुछ-कुछ ऐसी जगह है जहां पर कचरा जमा है उसको मैं खुद से साफ करूंगा, स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में निवर्तमान वार्ड पार्षद, समाजसेवी, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, सोशल मिडिया अन्य महिला कर्मी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


