पाकुड़। बूधवार को दुर्गा सोरेन सेना जिला इकाई पाकुड़ के जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत पाकुड़ जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्र एवं जिला लेखा पदाधिकारी राहुल मुखर्जी के तीन सदस्यीय शिष्टमंडल ने सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष सुश्री जयश्री सोरेन से दुमका के सर्किट हाउस में मुलाकात की। जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने बताया कि जयश्री सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव की प्रत्याशी है। चुनावी रणनीति पर चर्चा एवं पाकुड़ सहित संताल परगना के सभी विधानसभा में चुनाव को लेकर बदल रही स्थितियों पर लंबी चर्चा हुई है और उन्हें परिस्थितियों से अवगत कराया गया है।जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी 09 सितंबर को सेना के प्रेरणा स्त्रोत दिवंगत दुर्गा सोरेन जी की जयंती है जिसे सेना बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायेगी , इस सम्बन्ध में केन्द्रीय अध्यक्ष का निर्देश प्राप्त हुआ है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


