संताल एक्सप्रेस
पाकुड़ । गरीबों को अपनी हक मिले इसे लेकर आजसू पार्टी के युवा नेता अजहर इस्लाम पदयात्रा निकालेंगे ।इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई । आजसू पार्टी के पाकुड़ विधानसभा प्रभारी और पदाधिकारी पाकुड़ के विभिन्न पंचायतों में पदयात्रा कर लोगों को अपनी कीमती वोट के बारे में जानकारी देंगे। नेता अजहर इस्लाम ने कहा कि पिछले चुनाव में वर्तमान विधायक ने जनता से कई वादे किए थे लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। झूठे वादों के सहारे सत्ता तक तो पहुँच गए।लेकिन इन पांच सालों में गरीबों को हक नहीं दिला सके। गरीबों की समस्याओं से अवगत होने के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी । आठ सितंबर को नवनिर्माण संकल्प सभा का आयोजन धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में किया जाएगा।युवा आजसू और अखिल झारखंड छात्र संघ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। सभा के माध्यम से युवा सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे । मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहसिन अली समाजसेवी मजहर इस्लाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


