देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ की अध्यक्षता में लोक जन शक्ति पार्टी(राम विलास)के जमुई लोक सभा सांसद सह झारखंड विधान सभा प्रभारी अरुण भारती ने देवघर परिसदन में आगामी होने वाले झारखंड विधान सभा चुनाव पर चर्चा करते हुए अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वृहत् बैठक कर सबों को दिशा निर्देश दिये।साथ हीं पार्टी की विधानसभा चुनाव में अच्छी परिणाम के लिए तथा अपने लोक सभा संसदीय क्षेत्र जमुई के वृहत् विकास के लिए बाबा बैधनाथ की पूजा अर्चना षडोपचार विधि विधान से किये।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला प्रभारी आशुतोष मिश्रा,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष लालमणि झा,रमेश सिंह,राजीव ठाकुर,बिकेश कुमार राय,राजेश परमार,चंदन श्रृंगारी,नूनू दा,गगन कुमार राय के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


