जरमुंडी । जरमुंडी प्रखंड के सहारा बाजार में बुधवार को भाजपा सहारा मंडल कार्यसमिति समिति की एक बैठक मुरलीधर मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर एवं जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद उपस्थित थे। पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर द्वारा बैठक में मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण और बूथ कमिटी पुनरीक्षण के विषय में जानकारी दी गई। भारतीय जनता पार्टी 365 दिन सेवा भाव से जनता के बीच में काम करती है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। वर्तमान समय में राज्य सरकार के द्वारा जिस प्रकार से वायदा खिलाफी की गई है। युवाओं को जिस प्रकार से ठगने का काम वर्तमान राज्य सरकार ने किया है, बड़ी-बड़ी घोषणा करके अपने हर वायदे में विफल रही है। जनता सरकार को पूरी तरह से समझ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह से राज्य सरकार के द्वारा किए गए वायदा खिलाफी को जनता के बीच में लेकर जाएंगे और हेमंत सोरेन सरकार की पोल खोलेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष गौरवकांत, सिकंदर सिंह, शशांक शेखर, राजधार प्रधान, प्रफुल्ल मंडल, नरेश मसूर, कैलाश मंडल, बैजनाथ भंडारी, शंकर मिस्त्री, सुबोध मंडल, पोस्ट दर्वे, तेज नारायण कुमार, संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


